कार्य का समयबद्ध निस्तारण करें – नमित मेहता
आबकारी आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश उदयपुर, 6 अप्रेल। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप विभागीय कार्यों का समयबद्ध सीमा में समन्वय से निस्तारण किया जाना चाहिए। राजकीय दायित्व के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। विभागीय लक्ष्य व कार्य अनुशासन सहित टीम भावना से पूर्ण किए जाने चाहिए। आयुक्त नमित मेहता सोमवार को आबकारी मुख्यालय उदयपुर के सभागार में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रेवेन्यू में आबकारी विभाग का अहम स्थान है…
