Udaipur News

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश, आरोग्य सेवा संस्थान का जागरूकता अभियान

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश, आरोग्य सेवा संस्थान का जागरूकता अभियान

उदयपुर। आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में उमरडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में छात्र मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव और समय प्रबंधन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई और एकाग्रता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। मोबाइल की लत को उन्होंने नशे के समान बताते हुए चेताया…
Read More
पर्यटन के बहुआयामी विकास की दिशा में उदयपुर आगे

पर्यटन के बहुआयामी विकास की दिशा में उदयपुर आगे

रोटरी क्लब में हुई प्रेरक वार्ता उदयपुर, 8 अप्रैल। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा “उदयपुर में पर्यटन के विभिन्न आयाम एवं संभावनाएं” विषयक वार्ता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना ने विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उदयपुर को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बताते हुए कहा कि यह शहर केवल झीलों और महलों तक सीमित नहीं है, बल्कि हेरिटेज, सांस्कृतिक, इको-टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने पर्यटन के सतत् विकास के लिए नवाचार, स्थानीय सहभागिता और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को आवश्यक बताया। शिखा सक्सेना ने…
Read More
छत्रपति शिवाजी जयंती ईद- ईस्टर मिलन समारोह

छत्रपति शिवाजी जयंती ईद- ईस्टर मिलन समारोह

उदयपुर 9 अप्रैल 2026 । संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान एवं भारतीय स्वाभिमानी संघ के संयुक्त तत्वावधान में कुलवाडी भूषण बहुजन प्रतिपालक छत्रपति शिवाजी की 399 वीं जन्म जयंती पर ईद- ईस्टर मिलन समारोह का आयोजन गिर्वा पंचायत समिति के सभागार में मनाया गया। मुख्य वक्ता नाना साहेब चव्हाण, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय स्वाभिमानी संघ नई दिल्ली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष गणेश लाल रायकवाल ने की । समारोह को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास और विचारों को लोगों ने जमींदोज कर भूला दिया था। लेकिन महात्मा ज्योतिबा फुले ने उनकी समाधि की…
Read More
देवीलाल दाणा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

देवीलाल दाणा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

-नवरतन खोखावत उदयपुर ।जिला आदिवासी समाज सुधार सेवा संस्थान के वरिष्ठ एवं जिला अध्यक्ष देवीलाल दाणा को विश्व संस्कृति और शैक्षिक संगठन डब्लू सी ओ द्वारा दिल्ली के शालीमार बाग में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। संत डॉ.एच आर पालीवाल ने आशिर्वाद देते हुए कहा जीवन मे निरंतर आगे बढ़ते हुए समाज की सेवा करते रहे। संस्था महासचिव बंसीलाल सोलंकी ने बताया यह उपाधि उन्हें सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न कुरीतियों को मिटाने समाज के उत्थान व उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया सचिव वेणीराम डामोर ने बताया आदिवासी समाज में हर्ष की लहर यह उपलब्धि न केवल अथक…
Read More
कलश यात्रा के साथ डोरे नगर में रामकथा का शुभारंभ, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

कलश यात्रा के साथ डोरे नगर में रामकथा का शुभारंभ, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

- श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रामकथा   उदयपुर, 8 अप्रेल।  सर्वेश्वर महादेव मंदिर, डोरे नगर, सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्कर दास महाराज द्वारा संगीतमय रामकथा का शुभारंभ बुधवार को हुआ । सबसे पहले सर्वेश्वर महादेव मंदिर में रामायण की पोथी ओर कलश का पूजन विधि विधान से किया गया । बाद में पोथी को भगवान भोलेनाथ के चरणों में रखकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। मार्ग में सभी क्षेत्र वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए…
Read More
एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी

एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी

उदयपुर, 8 अप्रैल, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के माननीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को सोयाबीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (SRDS) का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह चयन ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट (AICRP) ऑन सोयाबीन की 56वीं वार्षिक समूह बैठक के दौरान किया गया, जो 7 से 9 अप्रैल 2026 तक प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय (PJTAU), राजेंद्रनगर, हैदराबाद में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर डॉ. प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सोयाबीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (SRDS) फेलो अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। डॉ. प्रताप सिंह का यह चयन एवं सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण तथा कृषि अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण…
Read More
आगरा केंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को आज से ही स्थायी किया, सप्ताह में पांच दिन चलेगी

आगरा केंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को आज से ही स्थायी किया, सप्ताह में पांच दिन चलेगी

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री का आभार जताया, कहा-उदयपुर में रेल सेवाओं का विस्तार होगा उदयपुर। यात्री सुविधा को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने आगरा केंट-असारवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को बुधवार से ही स्थायी कर दिया है। इस रेल को पहले अस्थायी रुप से चलाया जा रहा था, जिसके कारण थोडे समय में इसके फेरे बढाने की घोषणा की जाती थी। अब यह रेल सप्ताह में पांच दिन स्थायी रुप से चलेगी। इस रेल को स्थायी करने पर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री का आभार जताया है। सांसद डॉ रावत को रेल मंत्रालय द्वारा दी गई…
Read More
अज्ञात बीमारी से पीडित बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सांसद डॉ रावत अस्पताल पहुंचे

अज्ञात बीमारी से पीडित बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सांसद डॉ रावत अस्पताल पहुंचे

उदयपुर। सलूंबर जिले में अज्ञात बीमारी से पीड़ित हुए बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने सांसद डॉ मन्नालाल रावत बुधवार को महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचे। सांसद डॉ रावत ने अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन तथा वार्ड में इलाज कर रहे चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने में भी कोई कमी नहीं रखे। उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी चर्चा की और यह जानने की कोशिश की कि बीमारी की वजह आखिर क्या रही। उन्होंने परिजनों को भी आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज में…
Read More
बीसीआई उत्सव का टॉक शो 18 अप्रैल को मधुश्री बैंक्वेट में, वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज करेंगे मंथन

बीसीआई उत्सव का टॉक शो 18 अप्रैल को मधुश्री बैंक्वेट में, वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज करेंगे मंथन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तत्वावधान में बीसीआई उत्सव के अंतर्गत 18 अप्रैल को शाम 4 बजे से अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उदयपुर शहर की वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञ, उद्यमी और सेवा प्रदाता एक मंच पर एकत्रित होकर उद्योग के वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस टॉक शो का मुख्य उद्देश्य वेडिंग इंडस्ट्री में नवाचार, गुणवत्ता और प्रोफेशनलिज्म को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बदलते समय…
Read More
जिला कलक्टर ने किया आरएनटी परिसर का दौरा

जिला कलक्टर ने किया आरएनटी परिसर का दौरा

महाराणा भूपाल अस्पताल व सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल का निरीक्षण मरीज के लिए सुविधाओं, व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों पर दिया विशेष जोर उदयपुर, 8 अप्रैल। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मंगलवार सुबह आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, व्यवस्थाओं की पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने सबसे पहले महाराणा भूपाल चिकित्सालय के आउटडोर (ओपीडी) का निरीक्षण किया। यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को शीघ्र पर्ची…
Read More
error: Content is protected !!