महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र
बीसीआई और मोनालिसा कैमरा क्लब का संयुक्त आयोजन उदयपुर। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और मोनालिसा कैमरा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मोनालिसा कैमरा क्लब की अध्यक्ष तमन्ना सुहालका ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें न केवल स्वास्थ्य परामर्श मिला बल्कि विशेषज्ञों के माध्यम से जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी मिली। मुकेश माधवानी ने किया डॉक्टर्स और मोनालिसा की टीम का सम्मान : कार्यक्रम में बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन…
