राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रेरणा पुंज थे भंडारी : सामर संगठन के निर्णय को सर्वोपरी मान आगे बढ़ना ही कार्यकर्ताओं की पहचान – जोशी उदयपुर 12 अप्रैल। महान संघठन शिल्पी, ऋषि परंपरा के राजनेता, तेजस्वी एवं कर्मयोगी, सतोगुणी एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए जनसंघ से भाजपा तक के मार्गदर्शक जो पुरातन और आधुनिकता के सेतु थे उन्हें शत-शत प्रणाम करते हुए सभी वक्ता एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आज गोवर्धन सागर पाल स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आदमकद प्रतिमा…
उदयपुर । मुस्कान क्लब यूथ रिविजेटेड स्वास्थ चर्चा अंतर्गत उदयपुर की प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ .शैलू रांकावत की वार्ता आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता एमपी माथुर ने की एवं डॉ विमल शर्मा मंचासीन रहे | सुश्री नीलिमा बैंस के ईश वंदना के पश्चात उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी ने डॉ .शैलू रांकावत का विस्तृत परिचय दिया | अपने वार्ता में डॉ रांकावत ने बताया की उम्र के साथ हमारे सभी क्रियाओ में शिथिलता आने लग जाती है तथा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता काम हो जाती है| ऐसे में प्रायः बीमारी से तुरंत निजात पाने की लिए हम एलोपैथी को अपनाते हैं जबकि समय रहते हॉलिस्टिक…
विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त उदयपुर दिनांक 12 अप्रैल 2026 | कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन (CPO) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विवेक दलावत को संगठन के बोर्ड ऑफ एडवाइजरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति चेयरमैन चिराग चोपड़ा और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी की अनुशंसा पर की गई है। डॉ. राजश्री गांधी ने विवेक दलावत को उपरना पहनाकर और नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. गांधी ने जोर देकर कहा कि आज के तकनीकी युग में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर…
विप्र समाज के 70 विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने विशेष बैठक में किया मंथन आयोजकों को ऐतिहासिक और सफल बनाने पर हुई चर्चा उदयपुर, 12 अप्रैल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र फाउंडेशन एवं भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से 16 से 20 अप्रैल तक पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन आयोजनों को सफल बनाने हेतु शहर के 70 विप्र संगठनों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित होटल ब्रजराज पैलेस में आयोजित विशेष बैठक में एकत्र हुए। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल…
उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय के अंतर्गत स्थित बारानी कृषि अनुसंधान केंद्र पर संचालित बारानी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय समन्वित कृषि अनुसंधान परियोजना(AICRPDA) के अंतर्गत आईसीएआर–केंद्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CRIDA) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान के राजसमंद जिले के लापसिया ग्राम निवासी प्रगतिशील किसान श्री हुक्मी चंद गाड़री को उनकी उत्कृष्ट कृषि तकनीकों के लिए ‘बेस्ट फार्मर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु पाठक, महानिदेशक (DG), ICRISAT, हैदराबाद एवं डॉ. वी.के. सिंह, निदेशक, ICAR-CRIDA द्वारा प्रदान किया गया। श्री हुक्मी चंद गाड़री द्वारा अपनाई गई प्रमुख तकनीकों में इन-सीटू जल संरक्षण हेतु वाइब्रो-चिज़ल हल द्वारा उप-मृदा में कठोर परत (हार्ड पैन) को तोड़ना, परिधीय बंडिंग, ढाल के अनुरूप बुवाई, मक्का फसल में सूखे की स्थिति में 1.0 प्रतिशत घुलनशील एनपीके (18:18:18) का छिड़काव तथा चना-मक्का अंतरफसल प्रणाली को अपनाना शामिल है। इन तकनीकों के माध्यम से जल संरक्षण, फसल उत्पादकता एवं किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार कृषि क्षेत्र में सतत विकास को नई दिशा देते हैं तथा विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करते हैं। अनुसंधान निदेशक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन एवं किसानों की मेहनत के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो कृषि अनुसंधान की उपयोगिता सिद्ध करती है। क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस.एस. लखावत ने अपने संदेश में इसे बारानी कृषि क्षेत्र में नवाचार का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सफलताएं अन्य किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। अंत में कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह, अनुसंधान निदेशक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा एवं क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस.एस. लखावत ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि एवं ‘बेस्ट फार्मर अवॉर्ड’ प्राप्त करने पर बारानी कृषि अनुसंधान केंद्र, आरजिया, भीलवाड़ा के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. ललित कुमार छाता, प्रोजेक्ट इंचार्ज(AICRPDA एवं NICRA) डॉ. के.सी. नागर एवं वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता श्री मयंक गोयल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह सम्मान न केवल श्री गाड़री की मेहनत और नवाचार का प्रमाण है, बल्कि बारानी कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों के प्रसार एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में स्थापित हुआ है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रदेशव्यापी प्रेस वार्ता आयोजित उदयपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर समस्त राजस्थान प्रदेश में एक साथ प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व महिला मोर्चा की बैठक भी इसी विषय पर आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही। संपूर्ण राजस्थान में एक साथ आज ही प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां प्रदेश पदाधिकारी विधायक सांसद और स्थानीय महिला जन नेता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता का स्वागत करते हुए कहा कि देश के…
-सांसद डॉ रावत व गरासिया हुए बैठक में शामिल -आदिवासी क्षेत्र में आकांक्षी ग्रामों की रचना लाई जाएगी: मुख्यमंत्री उदयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समन्वय में संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीष, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे। बैठक में वी सतीश ने द्वारा संकुल की संकल्पना, आदिवासी क्षेत्र में रोजगार के लिए पलायन की गंभीर समस्या व नीति आयोग के इस पर विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित सांसदों द्वारा अपने संकुल की प्रगति रिपोर्ट पेश…
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत सांसद डॉ मन्नालाल रावत को बांसवाडा जिले के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का दायित्व दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वक्ता नियुक्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा हर वर्ग को साथ लेकर, 14 अप्रैल तक राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रमुख नेता बाबा साहेब के विचारों को जनता तक पहुँचा रहे हैं।
उदयपुर। दादावाड़ी परिसर में ख़तरगच युवक परिषद सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चातुर्मास को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु गोपाल ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व में ट्रस्ट मंडल के साथ हुई चातुर्मास संबंधी बैठक के संदर्भ में कई समितियों का पुनर्गठन किया गया। नई कार्यशैली और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से कई नए सदस्यों को समितियों में शामिल किया गया। साथ ही अन्य…
उदयपुर। राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से 5 दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता 12 अप्रेल से राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया वि.वि.के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होगी। जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि इस लान टेनिस प्रतियोगिता में 10,12,14,16 एवं 18 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस अन्तर जिला प्रतियोगिता हेतु लगभग 15 जिलों जयपुर,अजमेर, बीकानेर,जोधपुर,चुरू,हनुमानगढ़,पाली,जालोर, आदि टीमों की प्रविष्टियंा प्राप्त हो चुकी है। ये मुकाबले आरसीए एवं सुविवि के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होंगे।…