युवा शक्ति को नशे के जाल से बचाना सामूहिक जिम्मेदारीःसनराइज कॉलेज में गूँजी शपथ
उदयपुर। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में सनराइज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल सिंह सिसोदिया ने किया और अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सिसोदिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अपने उज्ज्वल भविष्य को खतरे में डाल रही है, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जोगेंद्र सिंह चैहान ने नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते…
