तम्बाकू नियंत्रण अभियान के तहत विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
उदयपुर, 22 मई। राज्य सरकार की जन घोषणा एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के लिए निर्धारित सौ दिवसीय कैंपेन के तहत युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय भाषण प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के 33 जिलों के ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर से जीतकर आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। उदयपुर जिले से झल्लारा ब्लॉक के छात्र ईशान चौबीसा ने इस प्रतियोगिता के लिए जिले का प्रतिनिधित्व किया जिसे मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र सोनी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की…
