उदयपुर में तेज रफ्तार वैन का कहर, फुटपाथ पर बैठे तीन लोगों को कुचला, एक दर्जन से अधिक घायल
बैंकों को कैश पहुंचाने वाली कंपनी की वैन को चालक की जगह चला रहा था कैशियर उदयपुर, संवाद सूत्र। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह बैंकों को कैश पहुंचाने वाली वैन ने अनियंत्रित होने पर तीन लोगों को चपेट में ले लिया। घटना के समय चालक की बजाय कैशियर वैन को चला रहा था और ब्रेक लगने की बजाय उसका पांव एक्सीलेटर पर पड़ गया और तेज रफ्तार के साथ कहर बरपाती वैन एक साथ पांच—छह वाहनों को चपेट में लेने के बाद वह फुटपाथ पर बैठे लोगों पर जा चढ़ी। सड़क पर वाहन खड़े नहीं होते बड़ा हादसा…
