Udaipur News

टाउन वेण्डिग कमेटी का मतदान आज-मतदान दल गतंव्य पर रवाना

टाउन वेण्डिग कमेटी का मतदान आज-मतदान दल गतंव्य पर रवाना

उदयपुर, 1 दिसंबर। राजस्थान पथ विक्रेता (जीविका संरक्षरण और पथ विक्रय विनियमन) नियम 2016 के प्रावधान अनुसार नगर निगम उदयपुर हेतु नगर पथ विक्रेता समिति सदस्य के चुनाव के लिए मतदान दलो को अन्तिम प्रशिक्षण पार्षद सभागार नगर निगम मे रखा गया। निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने बताया कि मतदान शुक्रवार 2 दिसंबर को फतह स्कूल में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा के पथ विक्रेता विनिमयन के प्रावधानो के अनुसार मतदान दलो के समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षण एवं नियमों की जानकारी…
Read More
राजकीय अवकाशों में भी होंगे पंजीयन संबंधी कार्य

राजकीय अवकाशों में भी होंगे पंजीयन संबंधी कार्य

उदयपुर, 1 दिसंबर। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए पंजीयन व मुद्रांक विभाग को आवंटित किये गये राजस्व लक्ष्य को पूर्ति हेतु दिसंबर माह में राजकीय अवकाशों में पंजीयन से संबंधी सभी कार्य संपादित किये जाएंगे। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि पंजीयन संबंधी कार्यों के सुचारू संपादन के लिए उप पंजीयक कार्यालय उदयपुर प्रथम शनिवार 3 दिसंबर, 17 दिसंबर व 31 दिसंबर को तथा उप पंजीयक कार्यालय उदयपुर द्वितीय शनिवार 10 व 24 दिसंबर को खुले रहेंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र आज से होंगे वितरित उदयपुर, 1 दिसंबर। जिला स्तरीय समान…
Read More
गृह रक्षा विभाग की वॉलीबाल चैंपियनशीप 2022 का खिताब उदयपुर को

गृह रक्षा विभाग की वॉलीबाल चैंपियनशीप 2022 का खिताब उदयपुर को

उदयपुर, 1 दिसंबर। राजस्थान गृह रक्षा विभाग की ओर से आयोजित वॉलीबाल चैंपियनशीप 2022 का खिताब उदयपुर संभाग के नाग रहा। गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेट ने बताया कि केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा राज. जयपुर में आयोजित संभागीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 7 संभागीय व 1 बोर्डर विंग की टीमों के मैच हुए, जिसमें उदयपुर संभाग की टीम ने बगैर मैच हारे लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर वॉलीबाल चैंपियनशीप 2022 का खिताब अपने नाम किया।
Read More
पेडल टू जंगल का छठा संस्करण 2 फरवरी से

पेडल टू जंगल का छठा संस्करण 2 फरवरी से

गोरमघाट से मेवाड़ की मैराथन में प्रकृति का होगा दिक्दर्शन उदयपुर, 1 दिसंबर। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के सहयोग से ग्रीन पीपल सोसायटी, साइक्लोमिनिया तथा बेला बसेरा रिसोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल पर प्रकृति के त्रिदिवसीय रोमांच पेडल टू जंगल का छठा संस्करण 2 फरवरी से शुरू होगा। इस आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रकृतिप्रेमी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं सेवानिवृत सीसीएफ राहुल भटनागर ने बताया कि इस बार पेडल टू जंगल का छठा संस्करण गोरमघाट से शुरू होगा और मेवाड़ के मैराथन के रूप में लोकप्रिय दिवेर के विजय क्षेत्र पर समाप्त…
Read More
भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान ला रहा रंग-अब तक 32 लोगों को रेस्क्यु कर पुर्नवास गृह भेजा

भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान ला रहा रंग-अब तक 32 लोगों को रेस्क्यु कर पुर्नवास गृह भेजा

उदयपुर 1 दिसंबर। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा के निर्देशन में संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त उदयपुर अभियान की सफलता धरातल पर दिखने लगी है। राजस्थान बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने बताया कि अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहांे एवं पर्यटन स्थलों पर गत कई दिनों से भिक्षावृत्ति रोकने हेतु समझाइश के साथ बेसहारा लोगों को रेस्क्यु कर चित्रकुट नगर में अभियान के लिए विशेष रूप से स्थापित पुर्नवास गृह भेजा जा रहा है। अब तक 32 लोग रेस्क्यू अभियान संयोजक एवं राजस्थान बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने बताया कि अब तक…
Read More
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

समस्याओं के स्थाई समाधान की योजना बनाकर प्रस्ताव तैयार करें -जिला कलक्टर उदयपुर, 1 दिसंबर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख सुश्री ममता कंुवर, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मां सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की योजनाओं में प्रभावी बदलाव लाकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना है। योजनाओं की जागरुकता जरुरी कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी…
Read More
प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे बदलावों की झलक है केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रदर्शनी में – प्रभा गौतम

प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे बदलावों की झलक है केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रदर्शनी में – प्रभा गौतम

प्रदर्शनी के चौथे दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन उदयपुर, 01 दिसंबर 2022। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से हमारे जीवन और समाज में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हो रहे हैं। इनका उपयोग हम अपने विकास के लिए बखूबी कर सकते हैं। प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे परिवर्तनों की एक झलक हम केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में देख सकते हैं। यह उद्गार उदयपुर की अतिरिक्त जिलाधिकारी (शहर) श्रीमती प्रभा गौतम ने व्यक्त किए। वह केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित पाँच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के चौथे दिन आयोजित…
Read More
दिल्ली से पराजित होकर गत चैंपियन पंजाब होड़ से बाहर

दिल्ली से पराजित होकर गत चैंपियन पंजाब होड़ से बाहर

आरसीए में सेमीफाइनल मुकाबले आज उदयपुर,01 दिसम्बर। नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण  27 नवम्बर से नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई और राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर चल रहा  है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लीग मैच शृंखला के अंतिम दिन विभिन्न टीमों के बीच 6 मैच हुए। 16 टीम से चार ग्रुप में बंटी प्रदर्शन तालिका में श्रेष्ठ शीर्षस्थ  4 टीम के बीच 2 सेमीफाइनल शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे  व 12.30 बजे आरसीए ग्राउंड में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर टीम ने बहुत ही शानदार खेल का परिचय दिया। सेमीफाइनल में विजित…
Read More
डीएम ने किया द शोशा कैफे का उद्घाटन

डीएम ने किया द शोशा कैफे का उद्घाटन

उदयपुर. न्यू फतेहपुरा स्थित द शोशा कैफे का उद्घाटन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने किया। हितेश जोशी ने बताया कि कैफे में इनडोर और आउटडोर डाइन इन, डाइन आउट,  टेकअवे सुविधा मौजूद हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान मनीष कपूर, तरुण अग्रवाल, डॉ. अरविंदर सिंह, कवीश टंडन, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ.  आयुष गुप्ता, दिव्य जैन, घनश्याम शर्मा, मनीषा वाजपेई, अंजली सुराणा, कपिल सुराणा सहित शहर के आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Read More
राजसमंद में घर में सोई वृद्धा की हत्या

राजसमंद में घर में सोई वृद्धा की हत्या

बेटी के साथ घर में सोई थी, पुलिस को शक वारदात में किसी परिचित का हाथ उदयपुर, संवाद सूत्र। राजसमंद जिले के आमेट कस्बे की नाइयों की पावटिया में बीती रात घर के चौक में सेाई 65 वर्षीया वृद्धा की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना की रात घर में उनकी एक बेटी भी मौजूद थी। वृद्धा के चेहरे पर धारदार हथियार के चोट पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आमेट के नाइयों की पावटिया में 65 वर्षीया चांदी बाई पत्नी हेमाराम धोबी का शव उनके मकान में लहूलुहान अवस्था में मिला। पति की मौत के बाद वह…
Read More
error: Content is protected !!