Udaipur News

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में आवेदन 21 तक

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में आवेदन 21 तक

उदयपुर, 2 दिसंबर। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं के आवेदन की अवधि अभिवृद्वि कर 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुुशबू शर्मा ने बताया कि पात्र आवेदकं बढ़ाई गई अवधि में निर्धारित पोर्टल पर नियमानुसार आवेदन कर सकते है।
Read More
एक मुश्त समाधान योजना : दंडनीय ब्याज में मिलेगी छूट

एक मुश्त समाधान योजना : दंडनीय ब्याज में मिलेगी छूट

उदयपुर, 2 दिसंबर। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. जयपुर ने एक मुश्त समाधान योजना 2022-23 के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए अवधिपार ऋण चुकाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत् उदयपुर जिले के ऐसे बकायादार जिन्होंने निगम से ऋण लिया वह अवधिपार हो गया है। ऐसे बकायादारों को योजना के तहत् दंडनीय ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। योजना के तहत् राशि जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च  निर्धारित है। अंतिम तिथि बाद योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उन्होनें बताया कि इसके…
Read More
उदयपुर को मिले 20 पटवारी

उदयपुर को मिले 20 पटवारी

उदयपुर, 2 दिसंबर। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर द्वारा सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2021 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची मडल को प्राप्त हुई एवं राजस्व मंडल अजमेर द्वारा चयनित 20 अभ्यर्थियों को उदयपुर जिला आवंटन किया है। जिला कलक्टर (भू.अ.) ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर आवंटित इन अभ्यर्थियों को पटवारी के पद पर 2 वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु के रूप में अस्थाई नियुक्ति निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रदान की है। कलक्टर ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र में 5 पटवारी जिनमें गोरा मीणा, खुशबू मीणा, राजेश कुमार मीणा, खेमचंद व…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री  ’जनवरी में वायुयान के जरिए श्रद्धालु कर सकेंगे पशुपतिनाथ के दर्शन’ 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री  ’जनवरी में वायुयान के जरिए श्रद्धालु कर सकेंगे पशुपतिनाथ के दर्शन’ 

जयपुर, एक दिसम्बर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत राज्य के 2 हजार श्रद्धालु जनवरी माह में वायुयान द्वारा निःशुल्क नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर का भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। श्रीमती रावत ने गुरुवार को यहां देवस्थान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत अब तक 6 ट्रेनों से 6 हजार से अधिक यात्री विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकुशल घर आ चुके हैं तथा शेष यात्री विभिन्न तीर्थ…
Read More
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (जी.डी.आर.आई.) व कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा मनाया गया “विश्व एड्स दिवस”

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (जी.डी.आर.आई.) व कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा मनाया गया “विश्व एड्स दिवस”

उदयपुर। गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (जी.डी.आर.आई.) ने पूरे जोश और उत्साह के साथ "विश्व एड्स दिवस" मनाया। इस अवसर पर इंटर्न और बीडीएस अंतिम वर्ष के छात्रों ने रंगोली बनाई। जीडीआरआई के प्राचार्य डॉ. निखिल वर्मा ने छात्रों को एचआईवी/एड्स के प्रति सामुदायिक चेतना लाने में अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सक्रिय रूप से प्रतिज्ञा करने के लिए प्रेरित किया। ओपीडी में आने वाले मरीजों को एड्स के बारे में शिक्षित किया गया, जिसमें सामान्य संचरण मार्ग, मौखिक गुहा में शुरुआती लक्षण और एचआईवी वायरस से संबंधित मिथक और तथ्य शामिल हैं। छात्रों ने इस वर्ष की थीम "समानता" से संबंधित पोस्टर…
Read More
शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे विभिन्न देशों के शेरपा 

शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे विभिन्न देशों के शेरपा 

जी-20 सम्मेलन को लेकर एक और अनूठी पहल  उदयपुर 1 दिसंबर। उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के नेतृत्व में कई इनोवेटिव पहल भी की गई है। इसी कड़ी में शेरपा बैठक में आने वाले विदेशी अतिथियों के लिए शिल्पग्राम के एक हिस्से में शानदार आर्ट एंड क्राफ्ट मार्केट सजाया जाएगा। इस विशेष बाजार को 6 दिसंबर की शाम विभिन्न देशों के शेरपा शिल्पग्राम पहुंचकर देखेंगे और विभिन्न गतिविधियों का गवाह बनने के साथ…
Read More
ग्राम पंचायतों में ई-मित्र प्लस मशीनों से डिजिटल चौपाल का आयोजन

ग्राम पंचायतों में ई-मित्र प्लस मशीनों से डिजिटल चौपाल का आयोजन

मतदाताओं में दिखा उत्साह उदयपुर 1 दिसंबर। लोकतंत्र को सृदृढ बनाने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की जागरूक, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्वक सहभागिता को सुनिश्चित करने के संबंध में ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु चुनाव पाठशाला के तहत ग्राम पंचायतों पर स्थित ई-मित्र प्लस मशीनों के माध्यम से गुरुवार को डिजिटल चौपाल का आयोजन कराया गया। इस डिजिटल चौपाल में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों पर स्थापित ई-मित्र प्लस मशीनों पर आमजन को भारत निर्वाचन आयोग के डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आमजन को मतदाता पंजीकरण एवं आम चुनाव की…
Read More
डूंगरपुर में दो मासूम बच्चों के साथ विवाहिता ने किया सुसाइड

डूंगरपुर में दो मासूम बच्चों के साथ विवाहिता ने किया सुसाइड

पीहर पक्ष ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया उदयपुर, संवाद सूत्र। डूंगरपुर जिले के छैला खेरवाड़ा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित युवती ने अपने मासूम दो बच्चों के साथ आत्महत्य कर ली। उनके शव फंदे पर लटके पाए गए। पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद गुरुवार देर शाम उनके शव फंदे से उतारे गए और डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाए गए। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। पीहर पक्ष ने हत्या को लेकर शंका जताई है, वहीं पुलिस का मानना है कि मां ने पहले बेटों को फांसी पर…
Read More
उदयपुर रेलवे पुल ब्लास्ट घटना का खुलासा करने वाले कॉन्स्टेबल को विशेष पदोन्नति व शेष को पारितोषिक

उदयपुर रेलवे पुल ब्लास्ट घटना का खुलासा करने वाले कॉन्स्टेबल को विशेष पदोन्नति व शेष को पारितोषिक

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने उदयपुर जिले में गत12 नवंबर की शाम रेलवे ओवर ब्रिज में हुए ब्लास्ट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को पकड़वाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र को गैलेंट्री प्रमोशन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। टीम में शामिल 3 अन्य आरपीएस को प्रशंसा पत्र व 16 पुलिस कर्मियों को 2100-2100 रु के नकद ईनाम और प्रशंसा पत्र प्रदान किया जायेगा। मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान कांस्टेबल पुष्पेंद्र ने जांच अधिकारी को सूचना दी कि इस घटना में एकलिंगपुरा निवासी धूलचंद की भूमिका है। धूलचंद को डिटेन…
Read More
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ली तैयारी बैठक-जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयार है उदयपुर-नायडू

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ली तैयारी बैठक-जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयार है उदयपुर-नायडू

उदयपुर 1 दिसंबर। जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू गुरुवार को उदयपुर दौरे पर रहे। नायडू ने उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया और कहा कि जी-20 शेरपा की पहली बैठक के लिए उदयपुर पूरी तरह तैयार है। संयुक्त सचिव नगराज नायडू, ने संभागीय आयुक्तालय में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट तथा जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जी 20 के संभागियों के लाइजनिंग अधिकारियों एवं स्थानीय जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियां…
Read More
error: Content is protected !!