रबा-रास के मधुर गीतों से सम्पन्न हुई मां की आराधना
हे राम रे सबसे बड़ा है तेरा नाम...,तारा विना श्याम...,पंखिड़ा ओ पंखिड़ा..., मेरा पागल जिया ना माने..., दिल जाने जिगर तुझ पे....जैसे लोकप्रिय गीतों को अपने मधुर स्वर में गाकर शारदीय नवरात्रि में सुर संगम परिवार द्वारा मां की आराधना की गई। संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि इस माह में शारदीय नवरात्रि पर्व होने से "नवरात्रि स्पेशल" थीम पर ग्रुप का मासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि नवरात्रि का त्यौहार होने से सदस्यों द्वारा आस्था, शक्ति और भक्ति के अनूठे गीतों को गाकर मातारानी की आराधना की गई । कार्यक्रम में सुरेश…
