नई पीढ़ी तक संस्कृति व संस्कारों के संवहन करने की सख्त जरूरत – राज्यमंत्री चांदना
सिंधी समाज के कार्यक्रम में पहुँचे खेल व जनसम्पर्क मंत्री चांदना उदयपुर 30 जुलाई। खेल, कौशल, उद्यमिता एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना उदयपुर यात्रा पर रहे। वे रविवार शाम साढ़े 7 बजे नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच पहुंचे। यहां उन्होंने सुखाडिया रंगमंच में गौरव गान - ए डांस ड्रामा शो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ विधायक धर्मनारायण जोशी और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा भी मौजूद रहे। यहां नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ सिंधी लैंग्वेज एवं विजन सिंधु चिल्ड्रन एकेडमी द्वारा शहीद हेमू कालानी युवा मंच के सहयोग से कार्यक्रम गौरव गान का आयोजन किया गया।…
