अधिक मास के द्वितीय सोमवार आशुतोष भगवान रजत पालकी में सवार में ओगडी माई धुणी (शक्ति पीठ) पर होंगे विराजमान
गौ-माता को धराया लपसी का भोज सैयद हबीब उदयपुर 30 जुलाई। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण मास व अधिक मास के द्वितीय सोमवार पर श्रावण महोत्सव को लेकर प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रन्यास अध्यक्ष ने आगामी शाही सवारी व वर्ष भर चलने वाले रजत वर्ष महोत्सव पर विचार विमर्श किया। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि रजत वर्ष महोत्सव के अन्तर्गत शिवधाम विकास यात्रा के तहत् मंदिर प्रांगण में 51 फीट त्रिशुल, डमरू, त्रिपुण्ड, स्वस्तिक व ओम के आकार मंे स्थापित होगा जो फतहसागर के छोर से नजर आएगा।…
