उदयपुर डांस फेस्टिवल के तहत निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप आयोजित, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
उदयपुर। कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स की ओर से होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल की निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप का आयोजन मधुश्री बैंक्वेट हॉल में किया गया। वर्कशॉप में शहर के बच्चों, युवाओं एवं डांस प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बॉलीवुड डांस की नई टेक्निक्स एवं विभिन्न स्टाइल्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कशॉप में हिप हॉप बीट ब्रेकर्स के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर पियूष वशिष्ठ ने प्रतिभागियों को बॉलीवुड डांस स्टाइल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न डांस मूव्स, स्टेज प्रेजेंटेशन, एक्सप्रेशन एवं…
