पहला वोट अपनी मां के नाम: बेटी ने मां को जिताने के लिए किया पहली बार मतदान
कुराबड़ पंचायत समिति | ग्राम पंचायत आट गुड़ली | वार्ड 1 मतदान महापर्व में आट गुड़ली में एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला उदयुपर। वार्ड पंच उम्मीदवार रेणुका दिनेश औदिच्य की बेटी जाह्नवी औदिच्य ने लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, और अपना पहला वोट अपनी ही मां के नाम किया। जाह्नवी ने पहली बार वोट डालकर न केवल एक जागरूक मतदाता होने का परिचय दिया, बल्कि एक बेटी होने का फर्ज भी निभाया। मां के चुनाव में बेटी का पहला वोट, पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।…
