Udaipur News

पंचोली राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुहालका सचिव नियुक्त

पंचोली राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुहालका सचिव नियुक्त

उदयपुर, 24 अक्टूबर. राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा राखी गौतम द्वारा उदयपुर से सीमा पंचोली को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष तथा चंदा सुहालका को सचिव नियुक्त किया गया है। सीमा पंचोली पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं।  वर्तमान में पंचोली  राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की सदस्य, 20 सूत्री कार्यक्रम की सदस्य है। पूर्व में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री तथा महासचिव, पूर्व संयुक्त मंत्री, पूर्व महामंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष उदयपुर शहर जिला महिला कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है.…
Read More
पंचायती नोहरे में मनाया भूधर महाराज जयंती,निर्वाण एवं वरूणमुनि का जन्मोत्सव

पंचायती नोहरे में मनाया भूधर महाराज जयंती,निर्वाण एवं वरूणमुनि का जन्मोत्सव

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की और से सिन्धी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज के सानिध्य में युगप्रधान आचार्य सम्राट भूधर महाराज की 368 वीं जयंती एवं निर्वाण महोत्सव, डॉक्टर वरुण मुनि जी का 36 वां जन्मदिवस एवं छठी दीक्षा जयन्ती महोत्सव के साथ ही विजयदशमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान श्रमण संघ के कई श्रावक श्राविकाओं के साथ ही देश भर से आए श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर धर्मसभा में सुकनमुनि महाराज ने कहा कि युग प्रधान आचार्य सम्राट भूधर महाराज अपनी दृढ शक्ति, धर्मनिष्ठ, तपोनिष्ठ एवं अपने वचन के…
Read More
आज समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए अधिक समय देने की आवश्यकता – आनंद प्रताप

आज समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए अधिक समय देने की आवश्यकता – आनंद प्रताप

- विजयादशमी के अवसर पर शहर में तीन स्थानों से संघ के पथ संचलन निकले - संचलन मार्ग में समाज द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत उदयपुर, 24 अक्टूबर। हमे संघ द्वारा समाज और राष्ट्र की उन्नति का कार्य करने के लिए और अधिक समय देना होगा। देश को वैभव के शिखर पर ले जाना है। भारत का अर्थ समझे तो यह है ‘भा‘ यानी ज्ञान और ‘रत’ यानी लीन। आज पूरा विश्व भारत को देख रहा है और भारत संघ को। इसलिए आवश्यकता है समाज का नेतृत्व खड़ा करने की, परिणामकारी कार्य करने की। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Read More
दर्पण एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव सम्पन्न

दर्पण एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। बंगाली काली बाड़ी सोसायटी की ओर से हिरण मगरी से. 4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा समिति परिसर में चल रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के तहत आज अंतिम दिन विजयादशमी पर्व पर प्रातः 10 बजे विजयादशमी पूजा से कार्यक्रमकी शुरूआत हुई। समाजजनों ने पुष्पांजली अर्पित की। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि मां दुर्गा के साथ सिंदूर खेला गया। प्रातः11.30 बजे दर्पण विसर्जन किया गया। दोपहर 12 बजे अपराजिता पूजा आयोजित की गई। संाय 4 बजे महिलाआंे द्वारा सिंदूर खेला गया। तत्पश्चात प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सभी सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेलने की रस्म…
Read More
सीआरपीएफ ‘’यशस्विनी’’ महिला बाइक दल का उदयपुर से प्रस्थान

सीआरपीएफ ‘’यशस्विनी’’ महिला बाइक दल का उदयपुर से प्रस्थान

जिला कलक्टर पोसवाल ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना बेटियां और महिलाएं प्रेरित होकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देवे-कलक्टर उदयपुर, 24 अक्टूबर। सीआरपीएफ ‘’यशस्विनी’’ महिला बाइक अभियान के तहत 75 बाइक पर सवार सीआरपीएफ की महिला कर्मियों का दल मंगलवार को उदयपुर से प्रस्थान कर गया। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने इस अभियान की सराहना करते हुए फतहसागर की पाल से हरी झण्डी दिखाकर गुजरात के एकता नगर के लिए इस दल को रवाना किया। कलक्टर ने यशस्विनी महिलाओं के जज्बे और बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि सीआरपीएफ हर परिस्थिति में अग्रिम पंक्ति में…
Read More
जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

-जगदगुरु से आशीर्वाद पाने उमड़े श्रद्धालु -राजनेता, व्यवसायी भी खड़े नजर आए कतार में -महायज्ञ शाला की परिक्रमा की भी होड़ उदयपुर, 24 अक्टूबर। ओम पूर्णा दर्वि परापत सुपूर्णा पुनरापत। वस्रेव विक्रीणावहाऽइषमूर्ज शतक्रतो स्वाहा। ओम सर्वं वै पूर्ण स्वाहा। इस मंत्र के साथ ही मंगलवार को उदयपुर के बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निरंजनी अखाड़ा के मढ़ी मन मुकुंद खुशाल भारती महाराज के सान्निध्य में चल रहे सनातनी चातुर्मास के तहत आयोजित दस दिवसीय 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। यह पूर्णाहुति काशी सुमेरू पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य नरेन्द्रानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुई। जैसे ही पूर्णाहुति…
Read More
उदयपुर में हल्की बारिश, दिन में हुआ ठंड सा अहसास

उदयपुर में हल्की बारिश, दिन में हुआ ठंड सा अहसास

उदयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी—पश्चिमी राजस्थान में सोमवार को हल्की बारिश हुई। इसका असर लेकसिटी उदयपुर में भी देखने को मिला, जहां शहर और ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदबांदी हुई और आसमान में बादल छा गए। जिसके असर से मौसम में ठंडक घुल गई और सर्दी का अहसास होने लगा। उदयपुर शहर में सोमवार दोपहर आसमान में अचानक काले बादल छा गए। थोड़ी देरन बाद बारिश शुरू हो गई, हालांकि यह मुश्किल से दस—पंद्रह मिनट के लिए ही पानी बरसा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी हल्की बारिश होने के समाचार मिले। मामूली बारिश का असर यह रहा कि…
Read More

उदयपुर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

20 दिन तक बनाए रखा था बंधक राजेश वर्मा उदयपुर 23 अक्टूबर। शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में 17 साल की एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसे 20 दिनों तक एक कमरे में बंद कर बंधक बनाए रखा तथा आरोपी के परिजनों ने इसमें साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भगवत परमार पुत्र मुकेश परमार एवं उसकी मां, दादी और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता ने बताया कि बीस दिन तक उसे कमरे में बंद रखा गया और…
Read More
उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ  निकाली स्वाभिमान रैली

उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ  निकाली स्वाभिमान रैली

पुलिस ने दो किलोमीटर के बाद रोकी, पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प उदयपुर: उदयपुर—शहर से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए तारा चंद जैन के विरोध में सोमवार को नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी ने टाउनहॉल से स्वाभिमान रैली निकाली। दो किलोमीटर बाद पुलिस ने रैली को रोका और इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। इस दौरान रैली में शामिल सिंघवी समर्थक तथा पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने रैली में लगे माइक और लाउडस्पीकर जब्त कर लिए। पारस सिंघवी की रैली को बाजार में पुलिस द्वारा आचार संहिता के चलते रोके जाने पर कुछ समय के…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र – दुर्गानवमी पर गूंजे दुर्गा सप्तशती के मंत्र

प्रताप गौरव केन्द्र – दुर्गानवमी पर गूंजे दुर्गा सप्तशती के मंत्र

यज्ञ के साथ कन्या पूजन सम्पन्न उदयपुर, 23 अक्टूबर। उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में स्थित भक्ति धाम में विराजित चामुण्डा माता के समक्ष दुर्गानवमी पर सोमवार को दुर्गा सप्तशती यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में दुर्गा सप्तशती के सभी श्लोकों पर आहुतियां अर्पित की गईं। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि सोमवार को प्रातः वेला में पं. योगेश श्रीमाली के पौरोहित्य में मुख्य जजमान अशोक पुरोहित ने विधि-विधान से दुर्गा सप्तशती यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति, भारत की प्रगति, भारत की सशक्तता की कामना को लेकर किया गया।…
Read More
error: Content is protected !!