जिले में विभिन्न हादसों में 6 की मौत
उदयपुर, 30 जून . शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमीदेवी पत्नी कैलाश चंद्र मेघवाल निवासी मेघवाल बस्ती बांसा थाना गिंगला जिला सलूंबर हाल मेगा आवास योजना बेडवास ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है कि उसकी टक्कर से उसके पति कैलाश चंद्र मेघवाल (35) की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। गणगौर घाट में डूबकर युवक की मौत : शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में पानी…
