आचार्य श्री विजयराज की 11 दिवसीय मौन साधना आज से
- सुखी रहना है तो वर्तमानजीवी बनें: आचार्य विजयराज उदयपुर, 2 जुलाई। हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज की 11 दिवसीय मौन साधना 3 जुलाई बुधवार से प्रारम्भ हो रही है। मौन साधना पश्चात 14 जुलाई को श्रावक-श्राविकाओं को महामांगलिक प्रदान करेंगे। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. की 11 दिवसीय मौन साधना 3 जुलाई बुधवार से प्रारम्भ हो रही है इस हेतु वे एकान्तवास करेंगे एवं 14 जुलाई को मौन साधना के पश्चात आयड़ जैन मंदिर के आत्मवल्लभ आराधना भवन में महामांगलिक प्रदान करेंगे। उपाध्यायश्री जी आदि…
