मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का किया अवलोकन
उदयपुर सहकारी थोक भंडार के उत्पादों को सराहा उदयपुर, 27 मई । मुख्य सचिव सुधांश पंत ने जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला का अवलोकन किया। उन्होंने मेले में राजस्थान सहित अन्य राज्यों की ओर से लगाई स्टॉल्स पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों का जायजा लिया और सहकारिता विभाग और राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ के अधिकारियों की हौसला अफजाई की। मेले में उदयपुर सहकारी थोक भंडार की स्टॉल्स पर काफी देर रूककर उन्होंने गरम मसाले ड्राईफ्रूट, ओग्रेनिक उत्पाद, झाड़ोल की तुअर दाल, आंवला के विभिन्न उत्पाद, कोटाफार्मी गेहू, तानसेन चावल आदि उत्पादों की जानकारी ली और…
