Udaipur News

अटूट वीरता के प्रतीक प्रताप के मूल्य और दृढ़ प्रतिबद्धता आज भी सामयिक – प्रो. सारंगदेवोत

अटूट वीरता के प्रतीक प्रताप के मूल्य और दृढ़ प्रतिबद्धता आज भी सामयिक – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ में प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर किया नमन उदयपुर 9 जून / वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर रविवार को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के प्रताप नगर परिसर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन गया। कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संप्रभुता और न्याय के रक्षक मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी मुगल साम्राज्य के विरुद्ध अटूट वीरता, संघर्षशीलता और साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ किये गए प्रतिरोध को याद किया जाना…
Read More
दो दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

खेलों में रोजगार के कई अवसर - ताराचंद जैन उदयपुर में बनेगा स्पोट्स हब ...... उदयपुर 08 जुन / उदयपुर जिला तैराकी संघ की ओर से दायजी जोध सिंह चैहान की स्मृति मेें 19वीं दो दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी  प्रतियोगिता का समापन शनिवार को  बी.एन. तरणताल पर हुआ। अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चैहान ने बताया की प्रतियोगिता में 10 से 17 वर्ष के तैराको ने फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई, बेक स्ट्रोक विभिन्न स्पर्धाओं में बढचढ कर भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को  मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, विद्या प्रचारिणी सभा चेयरमैन प्रो. शिव सिंह सांरगदेवोत, राजस्थान प्रशासनिक सेवा…
Read More
शहर का पर्यावरण मास्टर प्लान बनाने की जरूरत – ताराचंद जैन

शहर का पर्यावरण मास्टर प्लान बनाने की जरूरत – ताराचंद जैन

पर्यावरण जागरण सप्ताह का हुआ समापन विद्यापीठ ढ़ीकली रोड़ स्थित पहाड़ी को लेगा गोद जनभागीदारी से ही होगा  पर्यावरण का संरक्षण - अनंत गणेश त्रिवेदी उदयपुर, 08 जुन / पिछले 75 वर्षो से पर्यावरण के छेड़खानी की जा रही है जिसका खामियाजा आज हम सभी को उठाना पड़ रहा है। तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। पर्यावरण नहीं बचेगा तो हमारा जीवन भी नहीं बचेगा। पर्यावरण के लिए मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है। हमारी नाकामियों के साथ युद्ध स्तर पर पहाड़ों को काटा जा रहा है,  इसके लिए आमजन को जागरूक होना होगा। उदयपुर शहर के आसपास 20…
Read More
प्रमुख शिक्षाविदों का विचार मंथन शिक्षा – सवांद कार्यक्रम 11 जून को

प्रमुख शिक्षाविदों का विचार मंथन शिक्षा – सवांद कार्यक्रम 11 जून को

महाराणा प्रताप के गौरव एवं इतिहास पर होगी चर्चा उदयपुर। नई शिक्षा नीतियों में मेवाड़ के पूर्व इतिहास को जोड़ने एवं नव युवा पीढ़ी को मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु शहर के प्रमुख शिक्षाविदों के संगम शिक्षा सवांद में परिचर्या कार्यक्रम 11 जून को अशोका पैलेस में होगा। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल एज्युकेशन कान्क्लेव के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल एस. एस. सारगदेवोत होंगे एवं मुख्य वक्ता इतिहासकार श्रीकृष्ण जुगनु…
Read More
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का किया शुभारंभ

महाराणा प्रताप के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्य - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट पर खर्च होंगे 100 करोड़ प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर हुआ आयोजन उदयपुर, 8 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप न केवल राजस्थान और भारत अपितु पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनकी वीरता, शौर्य और देशभक्ति को काल और भौगोलिक सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। महाराणा प्रताप के जीवन से विषम परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटने तथा सदैव, सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की…
Read More
तैराक आरव चौबीसा जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज

तैराक आरव चौबीसा जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज

उदयपुर, 7 जून। 19वीं दाइजी जोध सिंह जी चौहान स्मृति जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शनिवार को बीएन विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में तैराक आरव चौबीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्री-स्टाइल में सिल्वर और 100 मीटर फ्री-स्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उदयपुर शहर विद्यायक ताराचंद जैन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने आरव को यह मेडल सौपे और खिलाड़ी का उत्सावर्द्धन कर उसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह जानकारी आरव के पिता जनक चौबीसा ने दी।
Read More
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

उदयपुर 8 जून। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा प्रताप गौरव केंद्र पर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उदयपुर पधारे जहां एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया श्री भजनलाल शर्मा भी सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा उदयपुर की ओर से उन्हें पगड़ी धारण कराई गई। मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,…
Read More
विश्व वंदनीय है महाराणा प्रताप का स्वाभिमानी व्यक्तित्व -डाॅ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

विश्व वंदनीय है महाराणा प्रताप का स्वाभिमानी व्यक्तित्व -डाॅ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती (9 जून, 2024) पर विशेष उदयपुर, 8 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज और महाराणा प्रताप स्मारक समिति उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा है कि महाराणा प्रताप का स्वाभिमानी व्यक्तित्व न सिर्फ मेवाड़, राजस्थान और हिन्दुस्तान अपितु संपूर्ण विश्व के लिए वंदनीय है। हमारे पुरखों ने स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जो काम किया, यदि हम उन्हीं के कदमों का अनुसरण करते हुए काम करें तो मेवाड़ व देश के लिए इससे बड़ा कार्य कुछ न हो सकता। डाॅ. मेवाड़ ने यह विचार महाराणा प्रताप की…
Read More
आचार्य नानेश की 105वीं जन्म जयंती पर सामूहिक सामायिक की आराधना

आचार्य नानेश की 105वीं जन्म जयंती पर सामूहिक सामायिक की आराधना

आचार्य नानेश विश्व के कोहिनूर थे : आचार्य विजयराज उदयपुर, 8 जून। समता विभूति आचार्य नानेश की 105वीं जन्म जयंती पर शनिवार को आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. की निश्रा में सेक्टर-11 स्थित महावीर भवन में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया एवं तीन-तीन सामूहिक सामायिक की आराधना की गई। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि मेवाड़ की धरती आन-बान व शान पर कुर्बान होने वालों की धरती है। यह वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, शान्त-क्रान्ति के प्रणेता गणेशाचार्य, समता विभूति आचार्य नानेश एवं आचार्य देवेन्द्र मुनि की धरा है। मेवाड़ के छोटे से…
Read More
राजस्थान सिंधी संगत और पूज्य जेकआबाद सिंधी पंचायत द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का तीसरा शिविर आयोजित

राजस्थान सिंधी संगत और पूज्य जेकआबाद सिंधी पंचायत द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का तीसरा शिविर आयोजित

उदयपुर । राजस्थान सिंधी संगत और पूज्य जेकबआबाद सिंधी पंचायत ने समाज की बच्चियों के लिए एक निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का तीसरा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य समाज की बहनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नई कौशल सीखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में बैठक रखी गई।           समाज प्रमुख श्री प्रताप राय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज हित में है और हमारे समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण में यह प्रयास सहायक होगा, पूर्व शिविरों में योगदान कर चुके 270 समाज की बहनों को…
Read More
error: Content is protected !!