उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल संस्थान की ओर से देेवेन्द्र महिला धाम में आयोजित होने वाले सात दिवसीय 22 वें धार्मिक नैतिक बाल संस्कार शिविर की तैयरियां जोरों पर है। शिविर का आज संस्थान की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी,सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।
संस्थान की अध्यक्ष रंजना छाजेड़ ने बताया कि इसी कार्यक्रम में मण्डल की बहिनों के लिये धार्मिक प्रतियोगिता रखी गई।
मण्डल की मंत्री वनीता पामेचा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाली बहिनों को पुरूस्कृत किया गया। धार्मिक नैतिक बाल संस्कार शिविर 25 मई से 31 मई तक आयोजित किया जायेगा। जिसके लिये आॅनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ हो गये है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में लीला नाहर,आंकाक्षा सेठ,इन्द्रा चोरडि़या,अनिता भण्डारी, ललिता बापना,मधु जैन, मीनू छाजेड़,पायल डूंगरवाल आदि बहिनें मौजूद थी।
सात दिवसीय 22 वें धार्मिक नैतिक बाल संस्कार शिविर की तैयरियंा जोरों पर, हुआ पोस्टर विमोचन
