Udaipur News

कौशल विकास योजना में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के 85 हजार 54 युवा लाभान्वित

कौशल विकास योजना में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के 85 हजार 54 युवा लाभान्वित

उदयपुर। कौशल भारत मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में विगत नौ वर्षों में कुल 85 हजार 54 युवा लाभान्वित हुए हैं। सांसद डा. मन्नालाल रावत की ओर से लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता  मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने यह जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चारों जिलों में लाभार्थियों की संख्या 58 हजार 884 है। इस योजना में उदयपुर जिले के 26 हजार 398, बांसवाड़ा के 18 हजार 200, डूंगरपुर के 10 हजार 263 व प्रतापगढ़…
Read More
उदयपुर कलक्टर ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के संबंध में जारी किये निर्देश

उदयपुर कलक्टर ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के संबंध में जारी किये निर्देश

शहर के विभिन्न चौराहों पर दुर्घटनाओं रोकने की पहल उदयपुर, 6 अगस्त। उदयपुर शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने एवं भारी वाहनों से दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक अधिसूचना जारी कर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। कलक्टर ने बताया कि उदयपुर शहर में पुराना बाईपास बलीचा चौराहे से भुवाणा चौराहा वाया प्रताप नगर चौराहा, चित्रकूट नगर एवं देबारी चौराहे से प्रताप नगर चौराहे के इर्द-गिर्द शहर विस्तार के कारण आवासीय कॉलोनियां बन गई है, जिससे इस मार्ग पर छोटे यातायात…
Read More
वल्लभनगर पालिका क्षेत्र से गुमानपुरा गांव को नहीं हटाया तो होगा चुनाव बहिष्कार- आंदोलनकारी ग्रामीण

वल्लभनगर पालिका क्षेत्र से गुमानपुरा गांव को नहीं हटाया तो होगा चुनाव बहिष्कार- आंदोलनकारी ग्रामीण

- किंगसेना वल्लभनगर विकास समिति के बैनर तले क्रमिक भूख हड़ताल शुरू - पहले दिन गुमानपुरा गांव के ग्रामीण क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे - दोनों हाथ उठाकर कि चुनाव बहिष्कार की घोषणा - उम्मीदवारों को गांव में घुसने नहीं देंगे - 2400 हेक्टेयर में से केवल 400 हेक्टेयर ही शहरी भूमि फिर क्यों पूरे क्षेत्र को नगर पालिका घोषित किया - पांच राजस्व गांव समेत 11 मजरे कर रहे हैं नगर पालिका का विरोध वल्लभनगर. वल्लभनगर नगर पालिका को सरकार ने वापस नहीं लिया तो गुमानपुरा गांव आगामी नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करेगा. पांच राजस्व गांव व मंजरे…
Read More
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राजस्थान में टिंटोई से मोडासा (गुजरात) तक

राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राजस्थान में टिंटोई से मोडासा (गुजरात) तक

20 किलोमीटर नये रेलमार्ग का सर्वेक्षण करवा कर इसे उदयपुर रेलमार्ग से जोड़ने की मांग की उदयपुर, 6 अगस्त---- राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने मंगलवार को राजस्थान में टिंटोई से मोडासा (गुजरात) तक 20 किलोमीटर नये रेलमार्ग का सर्वेक्षण करवा कर इसे उदयपुर रेलमार्ग से जोड़ने की मांग की। श्री चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में विशेष उल्लेख (स्पेशल मेन्सन) के दौरान भारत सरकार से मांग की और कहा कि राजस्थान राज्य के विश्व-प्रसिद्ध पर्यटक स्थल उदयपुर में पिछले कई वर्षों से पर्यटकों के आने की संख्या मे काफी बढ़ोतरी हुई है. जिसका मुख्यकारण रेल मार्ग की सुविधा का पर्याप्त होना।…
Read More
सत्रारंभ वाक्‌पीठ के समापन पर ब्लॉक के प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, सफलता के लिए शिक्षा आवश्यकःडा.एन.एस.राठौड़

सत्रारंभ वाक्‌पीठ के समापन पर ब्लॉक के प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, सफलता के लिए शिक्षा आवश्यकःडा.एन.एस.राठौड़

फतहनगर। गिंट्स कैम्पस डायरेक्टर एवं एमपीयूटी उदयपुर के फोर्मर वाइस चांसलर डॉ० एन.एस. राठौड ने मावली ब्लॉक के संस्था प्रधानों की संत्रारंभ वाकपीठ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफलतम व्यक्ति के लिए शिक्षा की महत्ती आवश्यकता है। पद और प्रतिष्ठा भी सफलता नहीं है। इमोशनल व्यक्ति ही जीवन में सफल है। उन्होने कहा कि जीवन में मनोरंजन भी होना चाहिए। वाक्पीठ समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री श्यामलाल आमेटा ने विधायक मद से भवनों का काम करवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद ‌कुमार सुथार ने की। एसीबीईओ प्रकाश चैधरी,राजस्थान…
Read More
देशभक्ति थीम पर नेशन ग्रूव फाइनल 14 अगस्त को 

देशभक्ति थीम पर नेशन ग्रूव फाइनल 14 अगस्त को 

टीवी सितारे होंगे सेलिब्रिटी जज  देश भर से 15 सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चे लेंगे भाग उदयपुर.भावी पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को प्राणमय बनाने के उद्देश्य से 14 अगस्त को देश की आजादी के पूर्व दिवस पर मिताली इवेंट्स उदयपुर द्वारा नेशन ग्रूव अंतर विद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी।  आयोजन प्रबंधक व निदेशक  डिम्पल बाबेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम व विद्यालयों की प्रतिभा खोज के साथ सरकारी विद्यालयों के छात्र- छात्राओ को बॉलीवुड तक पहुँचाना है। कार्यक्रम मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में दोपहर 12 बजे…
Read More
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की ओर प्रस्थान

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की ओर प्रस्थान

रवाना होने से पूर्व विद्यापीठ के तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान उदयपुर 06 अगस्त /  राजस्थान विद्यापीठ के  कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम में एक प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु आज उदयपुर से रवाना हुए। वे विश्व स्तर के विद्वानों और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता साझा करेंगे। कैम्ब्रिज में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन अत्याधुनिक तकनीकी और आर्थिक विकास पर चर्चा करने और चुनौतियों का समाधान ज्ञात करने के लिए दुनिया भर के…
Read More
जीवन में द्रव्य विनय नहीं होगा तो आंतरिक स्वर का विनय कभी नहीं आ पाएगा : निरागरत्न

जीवन में द्रव्य विनय नहीं होगा तो आंतरिक स्वर का विनय कभी नहीं आ पाएगा : निरागरत्न

उदयपुर, 6 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न जी म.सा. ने मंगलवार को धर्मसभा में कहा कि जीवन में द्रव्य विनय नहीं होगा तो आंतरिक स्वर का विनय कभी नहीं आ पाएगा, अगर आपके जीवन में बाह्य विनय है तो किसी भी प्रकार के इंटरव्यू में आप फेल नहीं हों सकते। विनय किसका करना चाहिए? जो हमसे बड़े हो, हमारे उपकारी हो, जैसे भगवान, गुरू, माता-पिता, वरिष्ठजन आदि। बाह्य विनय अनेक प्रकार के होते हैं जैसे कि गुरू, माता, पिता आदि के समान आसन लेवल…
Read More
जीवन में ज्ञान आ गया तो जीवन सुंदर, शालीन एवं विवेक से सुसज्जित हो जाएगा : आचार्य विजयराज

जीवन में ज्ञान आ गया तो जीवन सुंदर, शालीन एवं विवेक से सुसज्जित हो जाएगा : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 6 अगस्त। केशवनगर स्थित नवकार भवन में आत्मोदय चातुर्मास के तहत मंगलवार को आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने फरमाया कि ज्ञान दो प्रकार का होता है-मूर्त एवं अमूर्त। मूर्त ज्ञान भी पुनः दो प्रकार का है-श्रुत ज्ञान एवं मति ज्ञान। श्रवण करने से प्राप्त होने वाला, पंचेन्द्रियों के माध्यम से प्राप्त होने वाला ज्ञान श्रुत ज्ञान है, यह देशना से भी जाना-समझा जाता है। जाने गये ज्ञान पर मनन करने से मति ज्ञान की प्राप्ति होती है। मतिज्ञान का सहगामी श्रुतज्ञान है। ये दोनों परोक्ष ज्ञान हैं। आचार्य भद्रबाहुकृत विशेषावश्यक भाष्य…
Read More
किसी क्लब, सोश्यल गु्रप के सदस्य बनकर शहर की सेवा करना सरल है, पर अपने घर में रहने वाले बूढ़े-बुजुर्गों की सेवा करना मुश्किल-डॉ.संयमलता

किसी क्लब, सोश्यल गु्रप के सदस्य बनकर शहर की सेवा करना सरल है, पर अपने घर में रहने वाले बूढ़े-बुजुर्गों की सेवा करना मुश्किल-डॉ.संयमलता

उदयपुर। वे लोग तकदीर वाले होते हैं जिनके घर में बूढ़े-बुजुर्गों का साया होता है। जिस दिन वे चले जाते हैं घर अनाथ हो जाता है। आपसे धर्म-कर्म हो तो ठीक अन्यथा कोई दिक्कत नहीं, पर माता-पिता की सेवा में कभी कोई कमी मत छोडना। किसी क्लब, सोश्यल गु्रप के सदस्य बनकर शहर की सेवा करना सरल है, पर अपने घर में रहने वाले बूढ़े-बुजुर्गों की सेवा करना मुश्किल है। संस्थाओं के सदस्य बनने की बजाय पहले घर के सदस्य बनें और घरवालों की सेवा संभालें। ये विचार साध्वी डॉ संयमलता ने आज मंगलवार को शहर के सेक्टर चार स्थित…
Read More
error: Content is protected !!