महावीर इंटरनेशनल केंद्र उदयपुर ने रचा इतिहास, सेवा पखवाड़े के 14 दिनों में 74 सेवा प्रकल्प
उमरड़ा में 400 पौधों का वृहद वृक्षारोपण उदयपुर, 18 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मात्र 14 दिनों में 74 सेवा प्रकल्प पूर्ण किए। इसी क्रम में उमरड़ा की पहाड़ी को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से एस.एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज के सहयोग से 400 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन-4) वीर गौतम राठौड़ एवं ट्रस्टी सदस्य वीर बी.एल. खमेसरा ने पौधारोपण कर किया। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया…
