जिला कलक्टर व जिला बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष ने महंगाई राहत कैंम्प का किया शुभारंभ
राजसमंद। राज्य सरकार की विशेष पहल पर आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन शहरों के संग, प्रशासन गाँवो के संग अभियान का सोमवार को जिले भर में उत्साह के साथ आगाज हुआ। इसी सिलसिले में राजसमंद नगर परिषद परिसर में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना व जिला 20 सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने कहा कि आमजन एवं वंचित वर्गों को महंगाई से राहत प्रदान कराने के लिए 30 जून तक महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने…
