एस. आर. के. कॉलेज में राजस्थान मिशन 2030 के तहत
“जिला स्तरीय गहन परामर्श कार्यक्रम“ का आयोजन राजसमन्द, 5 सितम्बर। सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमन्द में राजस्थान सरकार के अभियान राजस्थान मिशन 2030 के तहत् “जिला स्तरीय गहन परामर्श कार्यक्रम“ का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में राजसमन्द जिले के स्थानीय शिक्षाविद/प्रबुद्धजन/स्वयंसेवी संस्थाऐ, औद्योगिकी संगठन के प्रतिनिधि/समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि/महिला अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि/कौशल एवं उद्यमिता विभाग के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक एन.एस.एस., जिले के समस्त राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य आमंत्रित थे। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य निर्मला मीणा ने आमंत्रित अतिथियों से राजस्थान मिशन-2030 के तहत् तीन स्तरों पर - महाविद्यालय स्तर, आयुक्तालय…
