कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत और जोशी ने 7 गारंटियों की घोषणा
डॉ.सीपी बोले- हमारा विचार देश को भविष्य के लिए तैयार करने वाला है। जयपुर/नाथद्वारा.27 अक्टूबर। राजस्थान कांग्रेस कोर कमेटी के वॉर रूम में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ.सीपी जोशी भी मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत,डॉ. सीपी जोशी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें महिला मुखिया गृहिणी को हर साल 10 हज़ार रू, 2 रुपए प्रति किलो गोबर ख़रीद,सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री,15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी,हर…
