पुलिस अॉब्जर्वर ने बॉर्डर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
अधिकारियों को कहा- वाहनों की सघन जांच हो, लेकिन किसी को परेशान न करें राजसमंद। राजसमंद में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की टीमों द्वारा सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस क्रम में जिला पुलिस अॉब्जर्वर आईपीएस पी रेणुका देवी ने राजसमंद-भीलवाड़ा सीमा पर स्थित चेक पोस्ट शंभूपुरा चैराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर जारी गतिविधियों को देखा और दिशा निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को कहा कि वाहनों को चेकिंग होनी चाहिए लेकिन किसी को परेशान न करें। साथ ही उन्होंने भीम थाना क्षेत्र के जस्सा खेड़ा…
