Rajsamand

मण्डावर सम्मान रत्न समारोह आयोजित

मण्डावर सम्मान रत्न समारोह आयोजित

नव चनयित राजकीय कर्मचारी, सैनिक, शिक्षक, प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन राजसमंद जिले के भीम उपखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर में सरपंच प्यारी कुमारी चौहान के सानिध्य, सेवानिवृत वरिष्ठ अध्यापक चुन्ना सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा स्वतंत्रता सेनानी सूबेदार रूप सिंह के मुख्य आथित्य में मण्डावर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या संगीता मीना, प्राध्यापक डाउसिंह मालावत, गणेश लाल प्रजापत, जोरावर सिंह, समेलिया सरपंच गीता देवी थे । कार्यक्रम में सैनिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, चिकित्सक, राजकीय कर्मचारी अन्य राजकीय सेवा में चयनित युवाओं सहित कॉलेज शिक्षा, बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे सम्मान पत्र व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित…
Read More
नवोदय विद्यालय में  रंगमंच-नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

नवोदय विद्यालय में रंगमंच-नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

राजसमंद. शिक्षा में कला के अंतर्गत विद्यार्थियों के सह शैक्षणिक विकास के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रदत्त प्रदर्शन कला कार्यशाला की श्रृंखला में पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद के सभागार में एक माह तक आयोजित होने वाली रंगमंच- नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत खेल - खेल में शिक्षा हेतु शिक्षा में कला द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मक कला का विकास करने हेतु प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालयों में प्रदर्शन एवं दृश्य कला कार्यशाला आवंटित की जाती है, जिसमें सत्र 2024-25 हेतु रंगमंच कार्यशाला आवंटित की गई। इस अवसर…
Read More
राजसमंद में बंद के दौरान पुलिस-प्रशासन के माकूल इंतज़ामों को आमजन ने सराहा

राजसमंद में बंद के दौरान पुलिस-प्रशासन के माकूल इंतज़ामों को आमजन ने सराहा

जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने पल-पल की मॉनिटरिंग राजसमंद, 21 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के संबंध में कुछ संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के तहत राजसमंद में बंद शांतिपूर्ण रहा। जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान लगातार गश्त पर रहे। सुरक्षा के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ.…
Read More
राजसमंद : बच्चों के बीच पहुंचे सौ बाल साहित्यकार

राजसमंद : बच्चों के बीच पहुंचे सौ बाल साहित्यकार

कविताएं और कहानियां सुनाने के साथ ही बताई रचना प्रक्रिया ‘बच्चों का देश’ पत्रिका का रजत जयंती समारोह आज होगा संपन्न राजसमन्द। राजसमन्द स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्थान अणुव्रत विश्व भारती द्वारा प्रकाशित मासिक बाल पत्रिका ‘बच्चों का देश’ पत्रिका के रजत जयन्ती समारोह के अन्तर्गत ‘बाल साहित्य संवाद’ के रूप में एक अनूठा नवाचार किया गया। 17 अगस्त की सुबह देश भर से आए करीब सौ बाल साहित्यकार राजसमन्द क्षेत्र के 31 अलग-अलग स्कूलों में गए और बच्चों के साथ सीधा संवाद किया। अपनी तरह के इस अनूठे प्रयोग में पांच हजार से अधिक बच्चों ने सहभागिता की और साहित्य की…
Read More
राजसमंद : जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने किया ध्वजारोहण

राजसमंद : जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने किया ध्वजारोहण

हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ, एडीएम ने पढ़ा महामहिम राज्यपाल का संदेश राजसमंद, 15 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम बालकृष्ण विद्या भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हर्षोल्लास से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, समाजसेवी मान सिंह बारहठ, प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। कलक्टर ने ध्वजारोहण…
Read More
राजसमंद : हर परिवादी की पीड़ा हमारे लिए महत्वपूर्ण, आमजन को त्वरित राहत मिले :जिला कलक्टर

राजसमंद : हर परिवादी की पीड़ा हमारे लिए महत्वपूर्ण, आमजन को त्वरित राहत मिले :जिला कलक्टर

कलक्टर डॉ भंवर लाल ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं अधिकारियों को हाथों-हाथ दिए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश राजसमंद 16 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जिसमें उन्हों यहाँ आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, एसडीओ अर्चना बुगालिया सहित आदि अधिकारी डीओआईटीसी स्थित वीसी कक्ष में जुड़े। साथ ही सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार आदि उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से…
Read More
राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी

तिरंगा रैली में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा राजसमंद, 10 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा रैली को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर 100 फीट रोड, सिविल लाइंस होते हुए गांधी सेवा सदन तक निकाली गई जिसमें डॉ. बैरवा स्वयं भी शामिल हुए। साथ में इस दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी शामिल हुए। रैल में स्काउट गाइड, आंगनवाड़ी, नरेगा श्रमिक, छात्र-छात्राएं, अध्यापक, एनसीसी कैडेट्स,…
Read More
राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

राजसमंद : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से आमजन को मिली पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा -उप मुख्यमंत्री राजसमंद, 10 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शनिवार शाम राजसमंद पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील कर कहा कि अधिकाधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें। इस दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल, एसपी मनीष त्रिपाठी, उप वन संरक्षक सुदर्शन शर्मा, एडीएम नरेश बुनकर, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया,…
Read More
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

नाथद्वारा, 11 अगस्त। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अपने क्षेत्र के कई शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री मेवाड़ ने चिकलवास के बूथ अध्यक्ष नारायण जी लोहार के भाई भगवान लाल जी के निधन पर उनके निवास पर जाकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही विधायक श्री मेवाड़ चिकलवास गाँव में हुए एक दुखद हादसे के शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। हाल ही में एक निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से कालू लाल मेघवाल, भगवती लाल मेघवाल, शांति लाल मेघवाल, और भंवर मेघवाल का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया था।…
Read More
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ पहुंचे सलूंबर, स्वर्गीय विधायक श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ पहुंचे सलूंबर, स्वर्गीय विधायक श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजसमंद। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय श्री अमृतलाल मीणा जी के देवलोकगमन के पश्चात उनके निज निवास सलूंबर पहुँचकर शोकसभा में सम्मिलित हुए। श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने स्वर्गीय श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों…
Read More
error: Content is protected !!