लेकसिटी के कला आंगन में रविवार को भरे विविध रंग
उदयपुर, 16 फरवरी। अंचल में कला-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन को समर्पित कश्ती फाउंडेशन और ललित कला अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय कला आंगन के दूसरे दिन रविवार को सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को कला के विविध रंगों से रूबरू करवाया। कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा में आयोजित हो रहे कला आंगन में प्रातःकालीन सत्र स्केचिंग के नाम रहा। स्केच आर्टिस्ट और वास्तुकार सुनील लड्ढा के नेतृत्व में अर्बन स्केचर्स और विद्यार्थियों ने मिलकर भांति-भांति के स्केच तैयार किए। इस सत्र में 35 से अधिक विद्यार्थियों…
