भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात
शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक चर्चा क्लीन ग्रीन इको सिटी का हो क्रियान्वयन अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले उद्योगों का हो समुचित विकास भीलवाड़ा 9 दिसंबर । भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर भीलवाड़ा के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री के सामने भीलवाड़ा शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने नई विकास परि योजनाओं को शुरू…
