Rajasthan News

सांसद डॉक्टर रावत ने किया अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज विजेताओं का सम्मान

सांसद डॉक्टर रावत ने किया अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज विजेताओं का सम्मान

उदयपुर, 16 फरवरी। एशियन लेक्रोज गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों का उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने अपने निवास पर सम्मान किया। सम्मानित खिलाड़ियों में सुनीता मीणा, डाली गमेती, मीरा दौजा, जुला कुमारी गुर्जर, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, मुकन कुमारी गुर्जर, रोशनी बोस, जानवी राठौड़, मोहन लाल गमेती, खुमा राम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायण लाल गमेती, निशांत नागदा तथा प्रशिक्षक नीरज बत्रा शामिल है। इस अवसर पर सांसद डॉ. रावत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय एवं ग्रामीण अंचल के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read More
संभाग स्तरीय अमृता हाट 18 से 24 फरवरी तक गांधी ग्राउंड में होगा आयोजित

संभाग स्तरीय अमृता हाट 18 से 24 फरवरी तक गांधी ग्राउंड में होगा आयोजित

उदयपुर, 16 फरवरी। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 7 दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन 18 से 24 फरवरी तक भण्डारी दर्शक मण्डप (गांधी ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन किया गया। मेले की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त के निर्देशन में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी की अध्यक्षता में आयुक्तालय मिनी सभागार में आयोजन समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त देवासी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में महिला स्वयं सहायता…
Read More
नमो ड्रोन दीदी योजना ने महिला स्वयं सहायता समूहों की बदली तकदीर

नमो ड्रोन दीदी योजना ने महिला स्वयं सहायता समूहों की बदली तकदीर

उदयपुर। नमो ड्रोन दीदी योजना ने महिला स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है। इससे न केवल कृषि पद्धतियों में सुधार हुआ है बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत कृषि ड्रोनों का वितरण के संबध में पूछे गए अतारांकित प्रश्न पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने यह जानकारी दी। श्री ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
Read More
उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उदयपुर के लिए ऐतिहासिक दिन

उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उदयपुर के लिए ऐतिहासिक दिन

उदयपुर। उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि आज दक्षिण राजस्थान के लिए गर्व, विकास और विश्वास का ऐतिहासिक दिन है। उदयपुर से असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की सौगात क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को साकार करने वाला कदम है। सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि इस रेल सेवा को शुरु करवाने के लिए प्रयासरत थे। बजट सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री से हमारे क्षेत्र की ज़रूरतों, विकास की संभावनाओं और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के संचालन का विशेष…
Read More
संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करें जिला कलक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करें जिला कलक्टर

डूंगरपुर, 16 फरवरी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारी ने पेयजल सप्लाई, खराब हेडपंप सही करने, टेंडर प्रक्रिया शुरू करने तथा  हेडपंप मरम्मत के लिए कार्मिक नियुक्त की जानकारी दी । इस दौरान जिला कलक्टर ने समय पर कार्य करने के लिए टीम बनाने एवं लक्ष्य निर्धारित कर…
Read More
ब्रह्ममुहूर्त रुद्राभिषेक से महाआरती तक, भक्ति में डूबा रहा गुप्तेश्वर धाम

ब्रह्ममुहूर्त रुद्राभिषेक से महाआरती तक, भक्ति में डूबा रहा गुप्तेश्वर धाम

परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि से ही शुरू हो गए महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह ब्रह्ममुहुर्त मैं रुद्राभिषेक के बाद 7:15 बजे आरती की गई आरती के बाद दिन भर में हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया , देर रात्रि तक हर हर बम बम महादेव के जयकारों के साथ भक्तों की कतारें लगी रही , दर्शन के साथ साथ भक्तों ने भजनों का भी खूब…
Read More
उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल क्रिकेट-2026 प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल क्रिकेट-2026 प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन द्वारा मिराज एवं उदयपुर टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल क्रिकेट-2026 के अंतर्गत मिराज स्टेडियम में इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट मैचों के आयोजन में उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन टीम विजेता एवं आयकर विभाग उपविजेता टीम रही। उदयपुर टैक्स बार के अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन  द्वारा आयोजित ’मिराज-उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन टीम टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ के 35वें संस्करण का भव्य समापन  मदन पालीवाल स्पोर्ट्स सेंटर, नाथद्वारा स्थित क्रिकेट स्टेडियम में उत्साहपूर्वक हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से आयकर विभाग को पराजित कर…
Read More
रॉयन इन्टरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रॉयन इन्टरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उदयपुर। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर का मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन एवं वार्षिकोत्सव’ कार्यक्रम का आज रवीन्द्रनाथ टैगौर’मेडिकल कॉलेज(आर.एन,टी.) में हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह “ब्रेव द प्रेज़ेंट ,राइज़  टू  द  फ्यूचर ” थीम पर आधारित था। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसटी कस्टम्स के जॉइंट कमिश्नर रोशन पडियाल,एयरविंग कमांडर नटराज डागुर, नेवी कमांडर अनीश रंजन एवं संदीप चंद्रन श्रीमती राजस्थान 2024 साक्षी जैन, इंटरनेशनल पेजेंट जूरी प्रीति पंवार सोलंकी, फायर ऑफिसर नवदीप बग्गा, डायरेक्टर एंड लीड एक्टर ऑफ़ सांगवान मूवी,पुलिस ऑफिसर हिमांशु सिंह राजावत उपस्थित थे। अतिथियों का भव्य स्वागत रॉयन प्रणाली के अनुसार गमले में लगे पौधों…
Read More
पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य भवन सभागार में हुई बैठक

पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य भवन सभागार में हुई बैठक

राजसमन्द,16 फरवरी। बेटे की चाह में तकनिक का दूरूपयोग ना हो तथा कन्या भ्रुण हत्या रोकथाम के लिये समाज में बेटीयों के महत्व का प्रचार प्रसार करें तथा सोनोग्राफी संस्थान गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनिक अधिनियम का पूर्ण पालन करें। उन्हांने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा बेटी जन्म प्रोत्साहन को लेकर लाडो सहित सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचाये। यह निर्देश राज्य पीसीपीएनडी ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमन्त जाखड़ ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन में देशभर…
Read More
नाट्य कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

नाट्य कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 16 फरवरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक दर्पण सभागार, शिल्पग्राम उदयपुर में किया जाएगा। इस नाट्य कार्यशाला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा नित नए नवाचार किए जा रहे है इसी क्रम में प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक दर्पण सभागार, शिल्पग्राम उदयपुर में किया जा रहा है। इस नाट्य कार्यशाला के विशेषज्ञ उत्तर मध्य…
Read More
error: Content is protected !!