Rajasthan News

पत्रकार का स्वाभिमान उसकी खबरें:  प्रभु चावला

पत्रकार का स्वाभिमान उसकी खबरें:  प्रभु चावला

- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जार की ओर से स्वाभिमान से साक्षात्कार कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला का सम्बोधन। चित्तौड़गढ़। पत्रकारिता का आत्म सम्मान तभी रह सकता है जब पत्रकार की आत्म निर्भरता होगी। ग्रामीण पत्रकार भारत की आत्मा है और हिन्दुस्तान की पत्रकारिता में अन्य देशों के मुकाबले आज भी दम है। यह पत्रकारिता का ही कमाल है कि भारतीय लोकतंत्र में सत्ता तक परिवर्तन होते रहते है। पत्रकार का स्वाभिमान खबर है और आज की पत्रकारिता खरी नही है। हमने आंख और कान दोनो बंद कर रखे है। उक्त विचार हिन्दुस्तान के दिग्गज पत्रकार प्रभु चावला ने…
Read More
युवा प्रतिभाओं की भावना के प्रदर्शन के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#MIFF2022) में छात्र फिल्म पैकेज

युवा प्रतिभाओं की भावना के प्रदर्शन के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#MIFF2022) में छात्र फिल्म पैकेज

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के सिनेमाई पेरिस्कोप के जरिए आप जो देखते हैं, वह न केवल अतीत या वर्तमान है, बल्कि भविष्य की सुंदर रचनाएं भी हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेष छात्र फिल्म पैकेज को शामिल करके एमआईएफएफ 2022 सिनेमा के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस महोत्सव में छात्र फिल्म पैकेज की ओर से अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), कोलकाता स्थितसत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), पुणे स्थितमहाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी), केरल स्थितके आर नारायणन फिल्म संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र नवोदित प्रतिभा और रचनात्मकता की भावना…
Read More
उप तहसील झल्लारा तहसील में क्रमोन्नत – नवीन उप तहसील बावलवाडा का भी सृजन

उप तहसील झल्लारा तहसील में क्रमोन्नत – नवीन उप तहसील बावलवाडा का भी सृजन

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले की सलुम्बर तहसील का पुनर्गठन करते हुए उप-तहसील झल्लारा को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले के बावलवाडा (तहसील खेरवाडा) को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। इस प्रस्ताव के अन्तर्गत क्रमोन्नत तहसील झल्लारा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 19 पटवार मण्डल व 130 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील बावलवाडा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल व…
Read More
भारत का सबसे प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म आयोजन, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एमआईएफएफ 2022 रविवार से शुरू होगा

भारत का सबसे प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म आयोजन, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एमआईएफएफ 2022 रविवार से शुरू होगा

स्वर्ण शंख और रजत शंख पुरस्कारों के लिए 102 वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्में प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगी फिल्म प्रभाग परिसर, में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्मों के लिए 17वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी के लिए तैयारी हो रही है। इस परिसर में भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थित है। सप्ताह भर चलने वाले द्विवार्षिक फिल्म महोत्सव का उद्घाटन समारोह नेहरू सेंटर, वर्ली में होगा, जबकि समारोह के दौरान सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स में होगी, जिसमें अत्याधुनिक ऑडिटोरियम (सभागार) मौजूद हैं। एमआईएफएफ 2022 को दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं से जबरदस्त प्रोत्साहन…
Read More
राज्य के विद्युत उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण निगमों को आवंटित, भूमि पर स्टाम्प शुल्क घटाया

राज्य के विद्युत उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण निगमों को आवंटित, भूमि पर स्टाम्प शुल्क घटाया

जयपुर, 26 मई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड,राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, जयुपर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को आंवटित या इनके द्वारा क्रय की गई भूमि के संबंध में निष्पादित किये जाने वाली लिखतों पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क को घटाया है। आदेशानुसार अब स्टाम्प शुल्क भूमि के बाजार मूल्य पर 0.25 प्रतिशत की दर से प्रभारित किया जाएगा। पूर्व में दिया गया स्टाम्प शुल्क वापस नहीं होगा।
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष के सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ ले जा सकेंगे सहायक 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष के सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ ले जा सकेंगे सहायक 

देवस्थान मंत्री ने ली 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा' योजना सलाहकार समिति की बैठक जयपुर, 26 मई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि सितम्बर-अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य व्यक्ति और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की यात्रा सुविधाजनक हो।  श्रीमती रावत गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक…
Read More
कंपोजिट लाइसेंस के तहत होगी- दस प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी

कंपोजिट लाइसेंस के तहत होगी- दस प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी

-कंपोजिट लाइसेंस से खोज व खनन कार्य को मिलेगी गति, राज्य सरकार को मिलेगा राजस्व जयपुर, 26 मई। राज्य में प्रधान खनिज के 10 ब्लॉकों की कंपोजिट लाइसेंस के तहत ई-नीलामी की जाएगी। माइंस विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इन दस ब्लॉकों में छह बेस मेटल, दो टंगस्टन, एक पोटाश, एक निक्कल के ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। डॉ. अग्रवाल गुरुवार को सचिवालय में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपोजिट लाइसेंस से लाइसेंस धारक प्रोस्पेक्टिव (खोज) एवं खनन दोनों कार्य कर सकेगा। पहले…
Read More
प्रोपर्टी के खरीददारों एवं व्यवसायियों के लिये आवासन मण्डल लेकर आया सुनहरा अवसर

प्रोपर्टी के खरीददारों एवं व्यवसायियों के लिये आवासन मण्डल लेकर आया सुनहरा अवसर

देश के पहले कोचिंग हब प्रोजेक्ट में निवेश का मौका, 30 शोरूम एवं 2 बडे भूखण्डों का ई-ऑक्शन 27 जून से जयपुर की प्राइम लोकेशन हल्दीघाटी मार्ग में 200 फीट रोड पर स्थित है कोचिंग हब आर्केड जयपुर, 26 मई। जयपुर में निवेश के उद्देश्य से शोरूम एवं भूखण्ड खरीदने वालों तथा अपना व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के लिये राजस्थान आवासन मण्डल एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। हाउसिंग बोर्ड द्वारा राजधानी जयपुर की प्राइम लोकेशन प्रताप नगर, हल्दीघाटी मार्ग स्थित 200 फीट मुख्य सडक पर विकसित किये जा रहे देश के पहले कोचिंग हब प्रोजेक्ट में 30 शोरूम एवं…
Read More
अब रिक्त नहीं रहेंगे उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के पद-मुख्यमंत्री

अब रिक्त नहीं रहेंगे उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के पद-मुख्यमंत्री

जयपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व उत्कृष्ट खिलाड़ियों के रिक्त पदों को भरने के लिए नवीन प्रावधान को मंजूरी दी है, जिससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों के विज्ञापित पदों को भरने तथा पात्र अभ्यर्थियों के चयन में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि भर्तियों में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के पदों के लिए बडी संख्या में अनाधिकृत प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होते हैं। इन अभ्यर्थियों के अपात्र घोषित होने से उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के पद रिक्त रह जाते हैं। अब भर्तियों में इस प्रकार रिक्त रहे पदों को भरने के लिए…
Read More
मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी-नाथद्वारा में खुलेगा  सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय 

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी-नाथद्वारा में खुलेगा  सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय 

जयपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसीईएम) कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में देलवाड़ा एवं खमनोर तहसीलें, 29 पटवार मंडल तथा 126 राजस्व ग्राम होंगे। नाथद्वारा तहसील को पुनर्गठित उपखण्ड कार्यालय नाथद्वारा के क्षेत्राधिकार में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2022-23 में नाथद्वारा में एसीईएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।
Read More
error: Content is protected !!