युवा पीढ़ी करे बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण-—सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री
जयपुर, 26 मई। सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना गुरूवार को बूंदी जिले के हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के दौरे पर रहे और नैनवां में महर्षि बालिनाथ छात्रावास में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम एवं सामाजिक कार्यक्रमों शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सुंथली में कक्षा कक्षों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। श्री चांदना ने महर्षि बालिनाथ छात्रावास नैनवां में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज को एकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि…
