आरपीएससीः- वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन का पुनः अवसर
जयपुर, 2 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन का पुनः अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी 5 नवंबर से 14 नवंबर 2022 तक चार मुख्य प्रविष्टियों अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक एवं जेंडर में संशोधन कर सकेंगे। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा पूर्व में 25 जून से 24 जुलाई 2022 तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन की मुख्य प्रविष्टियों में संशोधन का निशुल्क अवसर दिया गया था। इसके बाद भी वन टाइम रजिस्ट्रेशन की मुख्य प्रविष्टियों में संशोधन के अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं। इसको देखते हुए आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक एवं जेंडर में संशोधन का सशुल्क…
