पेपर लीक प्रकरण: कटारा व चालक गोपालसिंह का रिमांड 2 मई तक बढ़ाया
-भांजे विजय व अन्य साथी अरुण को भेजा जेल उदयपुर। सेकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित अन्य आरोपियों को शनिवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर एसओजी ने अदालत में पेश किया जहां से कटारा व उसके चालक गोपालसिंह को आगामी 2 मई तक पुन: रिमांड पर सौपा जबकि भांजे व अन्य साथी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपियों को पेश करने के दौरान अदालत परिसर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। कटारा को देखने लोगों की भीड़ लग गई। पेपर लीक मामले में गत 18 अप्रेल को गिरफ्तार किए…
