उच्च स्तरीय बैठक में टीएसपी के मुद्दों पर मंथन, राहत की जगी उम्मीद
मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक जयपुर/उदयपुर/डूंगरपुर/बांसवाड़ा. 18 जुलाई। । जनजाति उपयोजना क्षेत्र टीएसपी से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार द्वारा गंभीरता दिखाते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करवा कर चर्चा की गई। इसके तहत टीएसपी क्षेत्र से नोन टीएसपी कर्मचारियों के ट्रांसफ़र , कांकरी डूँगरी मुक़दमे वापस लेने , 1167 पदो के संबंध में कोर्ट में जवाब देने संबंधी समस्त प्रकरणों पर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया, टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक नगराज मीणा, प्रतापगढ़…
