Rajasthan News

वर्ष  2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

वर्ष  2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी, धारा 138 एन.आई एक्ट से सबंधित प्रकरण राजस्व तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के यहा लंबित प्रकरण सम्मिलित होंगे जयपुर, 09 जनवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी 2023 (द्वितीय शनिवार) को किया जा रहा है जिसमें राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी धारा 138 एन.आई एक्ट से सबंधित प्रकरण राजस्व तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के यहां लंबित प्रकरणों को सम्मिलित किया जा रहा है। साथ ही प्री-लिटिगेशन के भी सभी प्रकृति के प्रकरणों को सम्मिलित किया जा रहा है। प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री…
Read More
पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 9 जनवरी को

पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 9 जनवरी को

भीलवाड़ा, 07 जनवरी। जिले के सहायक शिक्षुता सलाहकार प्रथम एवं प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीलवाड़ा श्री नीरज नागौरी ने जिले में स्थित ऐसे राजकीय/निजी विभागों/प्रतिष्ठानो जिनमें कुल कार्मिको की संख्या 30 से अधिक है, उन्हे निर्देशित किया है कि उन्हे अपने कार्मिको का 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अप्रेन्टिस प्रक्षिशुओ को प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा व इस मेले में अप्रेंन्टिस की नियुक्ति के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थिति देंगें। संस्थान के प्राचार्य ने जिले के आई टी आई योग्यताधारी/शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता धारियों एवं फ्रेशर अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे से इस मेले…
Read More
भील समुदाय की डॉ. सुनीता घोगरा बनी राजस्थान साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष

भील समुदाय की डॉ. सुनीता घोगरा बनी राजस्थान साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष

उदयपुर 7 जनवरी। राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डाॅ दुलाराम सहारण द्वारा पदभार संभालने के बाद से ही कई अभिनव निर्णय लिए जा रहे हैं। अध्यक्ष डाॅ सहारण के निर्देशन में हाल ही में गठित 19वीं सरस्वती सभा की प्रथम बैठक शुक्रवार एवं शनिवार को उदयपुर अकादमी मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदिवासी वर्ग के भील समुदाय की डाॅ सुनीता घोगरा को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। अकादमी अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार किसी महिला एवं जनजाति समुदाय की महिला को अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया है। अकादमी के इस…
Read More
भीलवाड़ा उद्योग एवं व्यापार मेले का आयोजन 10 से 15 जनवरी तक

भीलवाड़ा उद्योग एवं व्यापार मेले का आयोजन 10 से 15 जनवरी तक

भीलवाड़ा, 8 जनवरी। भीलवाड़ा उद्योग एवं व्यापार मेले का शुभारंभ चित्रकूट धाम में 10 जनवरी को होगा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री राहुल देव सिंह ने बताया कि सोमवार को चित्रकूटधाम में उद्योग व्यापार मेले का भूमि पूजन किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति पूजन के साथ भूमि पूजन में उद्योग एवं व्यापार संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मेले के दौरान 15 जनवरी तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्योग मेले में लगभग 150 स्टाल्स है जिनमें कश्मीर हिमाचल प्रदेश की वूलन, आकर्षक ड्राई फ्लॉवर्स, खुर्जा पॉटरी, मोलेला पॉटरी, पोकरण पोटरी,नमदा,सांगानेरी बेडशीट व…
Read More
क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत का युवाओं ने किया अभिनंदन युवा ही देश का सच्चा भविष्य – पण्ड्या

क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत का युवाओं ने किया अभिनंदन युवा ही देश का सच्चा भविष्य – पण्ड्या

उदयपुर, 8 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक पवन कुमार अमरावत की सेवानिवृत्ति पर रविवार को उदयपुर जिले के युवा मण्डल के युवाओं ने स्वागत अभिनंदन किया। किसान भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीएसी सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और इन्हें एक सकारात्मक दिशा में ले जाने की महत्वपूर्ण भूमिका नेहरू युवा केन्द्र संगठन निभा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक अमरावत की युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दी गई सेवाओं की सराहना की और कहा कि अमरावत ने वागड़-मेवाड़ के युवाओं को…
Read More
वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार शर्मा व सुभाष शर्मा पत्रकार प्रवर उपाधि से अलंकृत

वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार शर्मा व सुभाष शर्मा पत्रकार प्रवर उपाधि से अलंकृत

- साहित्य मण्डल नाथद्वारा में दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह शुरू नाथद्वारा। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में साहित्य मण्डल नाथद्वारा की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह शुक्रवार से शुरू हुआ। समारोह के पहले दिन राष्ट्रभाषा हिन्दी व संस्कृति प्रेमियों, सम्पादकों, पत्रकारों और विशिष्ट साहित्यकारों का सम्मान किया गया। दूसरे दिन शनिवार को बालकों के चहुंमुखी विकासोन्मुख पत्र वाचन एवं बाल साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। साहित्य मण्डल के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि राष्ट्रभाषा हिन्दी के सेनानी एवं बाल साहित्यकार भगवतीप्रसाद देवपुरा की नवम पुण्यतिथि पर हो रहे इस दो दिवसीय आयोजन में भूली-बिसरी हो…
Read More

निगम आदेशों व नियमों की पालना नही करने पर अधिशाषी अभियन्ता निलम्बित

जयपुर, 03 जनवरी। निगम के आदेशों व नियमों की पालना नही करने पर डिस्कॉम प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए एक अधिशाषी अभियन्ता को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया है एवं नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।  जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री अजीत कुमार सक्सैना ने बताया कि अधिशाषी अभियन्ता एम एण्ड पी, झालावाड़ श्री शंभुनाथ प्रसाद द्वारा निर्धारित मापदण्डों व नियमों की पालना नही करने और अधीक्षण अभियन्ता एम एण्ड पी, कोटा द्वारा निरन्तर समझाइश व चेतावनी के बावजूद भी निगम के आदेशों व नियमों की पालना नही करने पर निलम्बित किया गया है। उन्होंने बताया…
Read More
17 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सम्पन्न प्रदर्शनी में लक्ष्य से अधिक 2 करोड़ 30 लाख की हुई बिक्री

17 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सम्पन्न प्रदर्शनी में लक्ष्य से अधिक 2 करोड़ 30 लाख की हुई बिक्री

उदयपुर, 2 जनवरी। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर एवं जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में आयोजित 17 दिवसीय संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, विशिष्ट अतिथि सदस्य जनजाति विकास विभाग राजस्थान सरकार, अध्यक्ष आदिम जाति सेवा संस्थान जयपुर के लक्ष्मीनारायण पंड्या, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की सदस्य शारदा रोत थी। अध्यक्षता पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने की। मुख्य अतिथि बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि अब खादी का दायरा…
Read More
इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना में आवेदन आमंत्रित

इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना में आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 2 जनवरी। राजस्थान सरकार द्वारा आगामी 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न श्रेणियों में राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान के लिए 10 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गये है। महिला अधिकारिता उप निदेशक संजय जोशी ने बताया कि इसके तहत व्यक्तिगत श्रेणी, संस्थागत श्रेणी, दानदाता, सीएसआर, महिला एवं बाल विकास कर्मियों की श्रेणी साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका व उड़ान योजनान्तर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति,…
Read More
राजस्थान उद्योग रतन पुरस्कार वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

राजस्थान उद्योग रतन पुरस्कार वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

उदयपुर, 2 जनवरी।   जिले के औद्योगिक विकास एवं आर्थिक उत्थान में सहयोग करने वाले सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमी, हस्तशिल्पी बुनकर को पुरस्कृत करने हेतु संचालित राजस्थान उद्योग रत्न योजना के आवेदन 15 जनवरी तक आमंत्रित किये गये है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र उद्यमी व बुनकर पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र के प्रारूप व विस्तृत जानकारी के लिए उद्योग विभाग की वेबसाइट पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र द्वारा जिले के औद्योगिक, सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक उत्थान में काफी सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं।…
Read More
error: Content is protected !!