राजस्थान: गणपति प्लाजा के लॉकर्स उगल रहे करोड़ों की नगदी और गोल्ड
जयपुर। राजधानी जयपुर में गणपति प्लाजा में स्थित रॉयरा सेफ्टी वॉलेट्स पर मारे जा रहे आयकर छापों में अब काली कमाई निकलने लगी है. आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को कई लॉकर ऑपरेट किए तो उनमें छिपा काला धन देखकर अधिकारी दंग रह गए. रॉयरा सेफ्टी वॉलेट्स में करोड़ों की नगदी और सोना निकला है. उसके बाद आयकर विभाग ने अपनी जांच तेज कर दी है. वहीं लॉकर्स से धन की बरसात होने के बाद बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आखिरकार उनका दावा सच निकला. गणपति प्लाजा में स्थित रॉयरा सेफ्टी वॉलेट्स से अब काले धन…
