17 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया आरम्भ
जयपुर, 31 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अर्हता तारीखों में बदलाव किया है। अब इसे साल में चार बार किया जा सकता है। पहले यह तारीख केवल एक जनवरी थी, अब इसे एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्टूबर को किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची मे पंजीकरण करने के लिए 4.80 लाख अग्रिम आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक अप्रैल की अर्हता तिथी के संबंध मे लगभग 1.20 लाख अग्रिम आवेदन प्राप्त हुए है। जिन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा 20 अप्रैल 2023 तक निस्तारित कर दिया जायेगा। यह 17 वर्ष से अधिक आयु के अग्रिम आवेदकों की…
