राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल ने दिया लोकसभा से इस्तीफा
बाबा बालकनाथ ने नहीं दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री बनने पर संशय - भाजपा के 11 सांसदों का इस्तीफा, इनमें 5 एमपी, 3 राजस्थान और 3 छत्तीसगढ़ से चुनाव जीते नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीत पाए और 9 हार गए। जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सिर्फ राजस्थान से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। संसद सदस्यता छोड़ने वालों में से मध्य प्रदेश…
