Rajasthan News

देश भर में 4300 से ज्यादा फ्लैट और स्वतंत्र आवासों के लिए जल्द होगी योजनाएं लॉन्च

देश भर में 4300 से ज्यादा फ्लैट और स्वतंत्र आवासों के लिए जल्द होगी योजनाएं लॉन्च

आवासन आयुक्त ने ली अहम बैठक, अंतिम तैयारियों की भी की समीक्षा जयपुर, 7 फरवरी। आवासन मंडल द्वारा बने फ्लैट, विला और अन्य संपत्ति खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है कि मंडल द्वारा प्रदेश भर में 4300 से ज्यादा बहुमंजिला फ्लैट्स और स्वतंत्र आवासों के लिए नई योजनाएं लाई जा रही हैं। जल्द ही स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल योजनाओं को लॉन्च करेंगे। मंडल मुख्यालय आवास भवन के बोर्ड रूम में आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में प्रदेश के शहरों में पुरानी योजनाओं में बचे आवासीय भवनों व नई…
Read More
वसुन्धरा राजे आदिवासियों के धाम बेणेश्वर में बोली, राजस्थान में होगा बदलाव

वसुन्धरा राजे आदिवासियों के धाम बेणेश्वर में बोली, राजस्थान में होगा बदलाव

उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान में बदलाव होगा और हम वागड़ सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के अधूरे काम पूरा कराएंगे। वसुंधरा राजे रविवार को आदिवासियों के महातीर्थ बेणेश्वर धाम पहुंची थी तथा ब्रह्मा, शिव ओर वाल्मीकि मंदिर में दर्शन के बाद संत मावजी महाराज का पेनोरमा देखने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वागड़ में विकास की सर्वाधिक जरूरत है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के काम कराए थे लेकिन वह अधूरे रह गए। राजस्थान में फिर बदलाव आने वाला है और उनकी पार्टी सभी अधूरे काम पूरा कराएगी।…
Read More
17 से 19 फरवरी तक सांभर में उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब

17 से 19 फरवरी तक सांभर में उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब

- सांभर फेस्टिवल की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग - पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होंगे कई खास आयोजन जयपुर, 05 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के द्वारा दिनांक 17 से 19 फरवरी, 2023 तक सांभर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने सांभर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि काइट फेस्टिवल, धुलंडी फेस्टिवल, तीज फेस्टिवल और गणगौर फेस्टिवल के बाद अब सांभर…
Read More
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में स्थापित हुआ अनोखा स्कल्पचर पार्क — मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में स्थापित हुआ अनोखा स्कल्पचर पार्क — मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

— ख्यातनाम कलाकारों के साथ नवोदित कलाकारों को मिला मंच जयपुर, 05 फरवरी। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को राजधानी में कल्चरल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाते हुए इसके परिसर में स्कल्पचर पार्क स्थापित किया गया है। परंपरागत कला संस्कृति से सराबोर बीकानेर हाउस में आधुनिक एवं समकालीन कला और संस्कृति की झलक लिए हुए स्कल्पचर पार्क का उद्घाटन रविवार 5 फरवरी को राजस्थान की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने किया। इस मौके पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि मुझे खुशी है कि इंडिया आर्ट फेयर के दौरान इस स्कल्पचर पार्क की नींव…
Read More
जी-20 की रोजगार कार्यसमूह की पहली बैठक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जोधपुर में सम्पन्न

जी-20 की रोजगार कार्यसमूह की पहली बैठक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जोधपुर में सम्पन्न

कौशल के क्षेत्र में भी सोशल सिक्योरिटी का आवश्यकता को मिला बल जोधपुर . जी 20 देशों और आमंत्रित प्रतिनिधियों के एम्पलॉयमेंट वर्किंग ग्रुप का तीन दिवसीय सम्मेलन शनिवार को सम्पन्न हुआ।भारत की अध्यक्षता में निर्धारित तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों वैश्विक स्तर पर कौशल के क्षेत्र में अंतराल, गिग एवं प्लेटफॉर्म अर्थव्यस्था और सामाजिक सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए स्थायी वित्तपोषण के समाधान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रचनात्मक रूप से काम करने में रुचि और प्रतिबद्धता दिखाई। केंद्रीय श्रम मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा ने बताया कि इस समूह की चार बैठकें होगी। जोधपुर में तैयार…
Read More

उदयपुर की अदालत में पेश हुए हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, न्याय मित्र की मांग की

पारिवारिक न्यायालय के बाद घरेलु हिंसा के मामले में एसीजेएम क्रम—2 की अदालत में भी हुए पेश, जबाव प्रस्तुत करने के लिए मांगा समय, अब 18 मार्च को होना होगा पेश उदयपुर। पत्नी सुदर्शना सिंह की ओर उदयपुर की दो अदालतों में चल रहे घरेलु हिंसा और भरण—पोषण के मामलों में हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को उदयपुर की अदालत में पेश हुए। पारिवारिक न्यायालय में पेश होकर उन्होंने न्याय मित्र उपलब्ध कराने की मांग के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, वहीं दोनों अदालतों में जबाव पेश करने के लिए समय मांगा। जिसे मंजूर कर लिया…
Read More
चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन देना प्रक्रियाधीन – शिक्षा मंत्री

चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन देना प्रक्रियाधीन – शिक्षा मंत्री

जयपुर, 2 फरवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की बजट घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना प्रक्रियाधीन है। डॉ. कल्ला प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा…
Read More
केन्‍द्रीय बजट 2023-24 के मुख्‍य बिन्‍दु

केन्‍द्रीय बजट 2023-24 के मुख्‍य बिन्‍दु

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार से हैं: भाग-अ प्रति व्‍यक्ति आय करीब 9 वर्षों में दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपये हो गई है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का आकार बढ़ा है और यह पिछले 9 साल में विश्‍व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यस्‍था बन गई है। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में सदस्‍यों की संख्‍या दोगुनी से अधिक होकर 27 करोड़ तक पहुंच गई है। वर्ष 2022 में यूपीआई के माध्‍यम से 126 लाख करोड़ रुपये के 7,400 करोड़ डिजिटल भुगतान…
Read More
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोटा का शपथ ग्रहण समारोह 31 जनवरी को

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोटा का शपथ ग्रहण समारोह 31 जनवरी को

हाडोती भर के वरिष्ठ पत्रकारों का किया जाएगा सम्मान कोटा। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोटा का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा । जिसमें कोटा बूंदी बारां झालावाड़ समेत अन्य जिलों से भी पत्रकार शिरकत करेंगे। राजस्थान पत्रकार संघ कोटा जिला अध्यक्ष असलम रोमी ने बताया कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित की गई है जिसका शपथ ग्रहण समारोह 31 जनवरी को गुमानपुरा स्थित प्रेस क्लब कोटा में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जार कोटा कार्यकारिणी के पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है…
Read More
जार का नव-वर्ष स्नेह मिलन एवं नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का – पत्रकार की कलम में ऐसी धार हो, जिससे जरूरतमंद लोगों का भला हो: सांसद जौनापुरिया

जार का नव-वर्ष स्नेह मिलन एवं नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का – पत्रकार की कलम में ऐसी धार हो, जिससे जरूरतमंद लोगों का भला हो: सांसद जौनापुरिया

टोंक, 11 जनवरी। जर्नलिस्टस एसोसिएशन आफ राजस्थान (जार) का नव-वर्ष स्नेह मिलन एवं नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का अभिनन्दन समारोह बुधवार को जार की टोंक जिला इकाई एवं निवाई ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में निवाई में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया थे। अध्यक्षता जार के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा, एएसपी मालपुरा राकेश बैरवा, वृत्ताधिकारी निवाई संदीप सारस्वत, निवाई एसडीओ रविकान्त, चेयरमेन निवाई दिलीप इसरानी, निवाई प्रधान रामअवतार लांगड़ी, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, रेल लाओ संघर्ष समिति के…
Read More
error: Content is protected !!