Rajasthan News

भाजपा के गढ़ मेवाड़ से मुख्यमंत्री गहलोत को आस

भाजपा के गढ़ मेवाड़ से मुख्यमंत्री गहलोत को आस

26 जून को उदयपुर आएंगे सीएम, सलूम्बर में किसानों से मिलेंगे -सुभाष शर्मा उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नजर मेवाड़ पर है। जितने दौरे पिछले दो महीनों में मुख्यमंत्री ने मेवाड़ में लगाए, उतने चार सालों में नहीं। एक बार फिर उनके उदयपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं कांग्रेस नेता तैयारियों में जुटे हैं। मेवाड़ को अभी तक भाजपा का गढ़ माना जाता है, किन्तु जब से भाजपा के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया, जब से भाजपा यहां कमजोर हुई है और इसी का फायदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उठाना चाहते हैं। मेवाड़ के उदयपुर…
Read More
जिलों के 441 गांवों में खुलेंगे नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र – प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक-एक पद होगा सृजित

जिलों के 441 गांवों में खुलेंगे नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र – प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक-एक पद होगा सृजित

जयपुर, 17 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में निरन्तर महत्वपूर्ण फैसलें लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 441 गांवों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक-एक पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, बाड़मेर के 39, दौसा के 33, जयपुर-प्रथम के 25, सीकर के 25, अलवर के 23, जैसलमेर के 22, नागौर के 20, झुन्झूनूं के 20, भरतपुर के 19, अजमेर के 17,…
Read More
बिपरजॉय से राजस्थान में मूसलाधार बारिश:13 ट्रेनें, दो फ्लाइट रद्द

बिपरजॉय से राजस्थान में मूसलाधार बारिश:13 ट्रेनें, दो फ्लाइट रद्द

बाड़मेर के निचले इलाकों में पानी भरा, पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया उदयपुर। बिपरजॉय तूफान गुजरात के तटवर्ती स्थानों में कहर बरपाने के बाद शुक्रवार को राजस्थान पहुंच गया है। बाड़मेर में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया तथा पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उदयपुर संभाग के सभी जिलों के साथ जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर तथा सटे जिलों में तूफान का असर जारी है। जहां तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तूफान के चलते 13 ट्रेन तथा दिल्ली से उदयपुर होकर मुम्बई जाने वाली दो फ्लाइट रद्द कर दी गईं।…
Read More
पवन ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित- राजस्थान पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अव्वल

पवन ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान प्रथम पुरस्कार से सम्मानित- राजस्थान पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अव्वल

जयपुर, 15 जून। केन्द्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राजस्थान को पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वोत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ग्लोबल विण्ड डे’’ (15 जून) के अवसर पर गुरूवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वाधान में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा श्री भास्कर ए.सावन्त ने केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री बी.एस.भल्ला से यह सम्मान प्राप्त किया । राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री भंवर…
Read More
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों का दल राजस्थान दौरे पर

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों का दल राजस्थान दौरे पर

राजस्थान के हैल्थ मॉडल को बेहतरीन बताया जयपुर, 15 जून। प्रदेश में संचालित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की अध्ययन करने एवं नवाचार गतिविधियों के अनुभव साझा करने के उद्धेश्य से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों का 4 सदस्यीय दल गुरूवार को स्वास्थ्य भवन पहुंचा। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने दल सदस्यों का स्वागत किया एवं दोनों प्रदेशों की चिकित्सा-स्वास्थ्य संरचना, नवाचार एवं आगामी प्रगतिशील गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। अतिथि दल ने राजस्थान के हेल्थ मॉडल के सिस्टम को बहतरीन माना साथ ही राजस्थान में लागू किये गये राइट-टू-हेल्थ एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क ओपीडी-आईपीडी…
Read More
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए

आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार : मुख्यमंत्री - प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित जयपुर, 16 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से पशुपालकों एवं किसानों को अधिकतम राहत देने का संकल्प साकार हो रहा है। गहलोत शुक्रवार को राजस्थान किसान महोत्सव के पहले दिन लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लम्पी महामारी के दौरान राज्य में कुशल प्रबंधन किया गया। लम्पी महामारी में दुधारू गौवंश गंवाने वाले पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देने की…
Read More
एमपी में राजस्थान पुलिस पर हमला

एमपी में राजस्थान पुलिस पर हमला

गोली लगने से चित्तौड़गढ़ पुलिस का एसआई घायल फायरिंग कर लूट के तीन आरोपियों को छुड़ाकर ले गए हमलावर उदयपुर। बीती रात मध्य प्रदेश में नीमच शहर के जेतपुरा फंटे पर राजस्थान पुलिस पर हमला हुआ है। हमले में चित्तौड़गढ़ पुलिस के एक एसआई को गोली लगी है । जिसका उपचार उदयपुर के एमबी अस्पताल में चल रहा है । जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा वृत्ताधिकारी बेनी प्रसाद ने बताया कि यह घटना बुधवार गुरुवार की रात की है। निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस द्वारा मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना…
Read More
पत्रकार सुरक्षा अधिनियम पर मुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

पत्रकार सुरक्षा अधिनियम पर मुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ‘जार’ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं पदाधिकारियों की उदयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात उदयपुर, 14 जून। पत्रकार सुरक्षा अधिनियम प्रदेश में लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मानसून सत्र के दौरान इस अधिनियम को लागू कराए जाने को लेकर चर्चा होगी। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकारों तथा जार सदस्यों के साथ उदयपुर में मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में मुलाकात कर आग्रह किया। पत्रकार सुरक्षा के साथ उन्होंने अन्य लंबित मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान…
Read More
लखनऊ से मुम्बई जा रही इंडिगो फ्लाइट की उदयपुर में इमरजेंसी लैडिंग

लखनऊ से मुम्बई जा रही इंडिगो फ्लाइट की उदयपुर में इमरजेंसी लैडिंग

उदयपुर। लखनऊ से मुम्बई जा रही इंडिगो फ्लाइट की उदयपुर में इमरजेंसी लैडिंग की जानकारी मिली है। मुम्बई पहुंचने के बाद उसके पायलट ने दो बार लैंडिंग के प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं रहा तब फ्लाइट को उदयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यहां पहले प्रयास में उसे सफलता नहीं मिली और दूसरे प्रयास के बाद ही उतारा गया। मुम्बई जा रहे यात्री अभी तक इस फ्लाइट में बैठे हैं तथा उन्हें बताया गया कि साढ़े आठ बजे तक नए पायलट के आने के बाद उन्हें मुम्बई भेजा जाएगा। इस फ्लाइट में बैठे डॉ.बी तिवारी ने बताया कि…
Read More
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन को मंजूरी – बोर्ड में होंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 7 सदस्य

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन को मंजूरी – बोर्ड में होंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 7 सदस्य

जयपुर, 13 जून। महाराणा प्रताप की प्रतिबद्धता, देशभक्ति, दानशीलता, जनसेवा और कर्तव्य परायणता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 7 अन्य सदस्य होंगे। बोर्ड में सचिव एवं कार्यकारी स्टाफ अलग से होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने उदयपुर में 22 मई को कालजयी योद्धा महाराणा प्रताप की स्मृति में बोर्ड गठित करने की घोषणा की थी। इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के…
Read More
error: Content is protected !!