Rajasthan News

विश्व विरासत मे शुमार गुलाबी नगरी के वैभव को संरक्षित करने हेतु ऑस हैरिटेज व पीडीकोर के बीच हुआ एम ओ यू

विश्व विरासत मे शुमार गुलाबी नगरी के वैभव को संरक्षित करने हेतु ऑस हैरिटेज व पीडीकोर के बीच हुआ एम ओ यू

जयपुर, 3 मार्च। जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वारा 35 -40 चालीस हजार लोगों के खुशहाली के साथ निवास करने हेतु 1727 मे बसायी गई गुलाबी नगरी जयपुर जो यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत व 2015 मे क्राफ्ट सिटी के रुप धोषित किया जा चुका है, के वैभव को बनाये रखने हेतु अधिकारियों  के पैशन, राजनीतिज्ञों की ईच्छाशक्ति व संबद्ध सभी एजेंसियों व नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से होलिस्टिक एप्रोच को अपनाते हुए सुरक्षित व संरक्षित करना होगा। ये साझा विचार व सुझाव और साथ मिल कर लगन के साथ कार्य करने की मंशा के साथ जयपुर में पीडीकोर,जेडीए, नगर निगम…
Read More
रिन्यूबल एनर्जी कॉन्क्लेव- राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश में प्रथम – मुख्यमंत्री

रिन्यूबल एनर्जी कॉन्क्लेव- राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश में प्रथम – मुख्यमंत्री

- 87 हजार करोड़ के एमओयू हुए साइन, 8400 लोगों को मिलेगा रोजगार - एनर्जी सेक्टोरल पोर्टल हुआ लॉन्च जयपुर, 03 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्व गंभीर है। इससे अक्षय ऊर्जा स्रोतों का महत्व बढ़ा है। राज्य सरकार की निवेश के अनुकूल नीतियों से राजस्थान आज अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देष में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि निवेषक राज्य में सौर ऊर्जा के साथ पवन ऊर्जा, हाईब्रिड संयंत्र और ग्रीन हाईड्रोजन परियोजनाएं स्थापित करने के लिए…
Read More
प्रदेश में अवकाश के दिन भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय -आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुगमता व त्वरित रूप से हो सकेंगे

प्रदेश में अवकाश के दिन भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय -आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुगमता व त्वरित रूप से हो सकेंगे

जयपुर, 3 मार्च। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों कि सुगमता को बढ़ाया है। आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों (जयपुर छोडकर) में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय आगामी एक अप्रेल से हर शनिवार को आधे दिन (मध्यान्ह पूर्व ) सामान्य कार्य दिवेसों के समान खुले रहेंगे। जयपुर जिले में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय वर्ष 2023-24 में आगामी एक अप्रेल से प्रत्येक शनिवार व रविवार को आधे दिवस (मध्यान्ह पूर्व ) में सामान्य कार्यदिवसों के समान खुले रहेंगे। महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने…
Read More
पूर्व शिक्षा मंत्री देवनानी बोले, राहुल बताएं सत्याग्रह कर कब जेल गए

पूर्व शिक्षा मंत्री देवनानी बोले, राहुल बताएं सत्याग्रह कर कब जेल गए

असल सत्ताग्रही तो कांग्रेस रही है उदयपुर। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का जबाव देते हुए कहा कि असल सत्ताग्रही तो कांग्रेस है। वह बताएं उन्होंने कब सत्याग्रह किया और किस दिन वह जेल गए। दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आए देवनानी से मंगलवार को हुई बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरह से परजीवी है, यह तो उसी को खा जाती है, जिसे कोई आसरा दे। उन्होंने देश के लोकतंत्र और संविधान तक को कांग्रेसियों ने नहीं छोड़ा, उसे भी खा…
Read More
बिजोलिया के आरक्षित वनखण्ड डामटी के प्रकरण में वन विभाग करेगा हाईकोर्ट में अपील

बिजोलिया के आरक्षित वनखण्ड डामटी के प्रकरण में वन विभाग करेगा हाईकोर्ट में अपील

जयपुर, 28 फरवरी। भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र में आरक्षित वनखण्ड डामटी के प्रकरण में वन विभाग अब उच्च न्यायालय, जोधपुर में सक्षम अपील करने की तैयारी में है। विभाग के वन बल प्रमुख एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. डी.एन. पाण्डेय ने बताया कि भीलवाड़ा में आरक्षित वनखण्ड डामटी की 227 बीघा, 10 बिस्वा जमीन के संबंध में वन विभाग द्वारा दायर अपील संख्या 5062/2019 राजस्थान सरकार बनाम गणपतलाल जरिये वारिसान मोडीबाई व अन्य को न्यायालय राजस्व मण्डल, अजमेर द्वारा अपने आदेश दिनांक 20 जनवरी, 2023 से निर्णित करते हुए अस्वीकार कर खारिज कर दिया गया है। उन्होंने बताया…
Read More
आदिवासी को बेवकूफ बनाकर भूमाफिया बन रहे करोड़पति, मैं लिखने जा रहा हूं ईडी को नामजद पत्र – सांसद मीणा

आदिवासी को बेवकूफ बनाकर भूमाफिया बन रहे करोड़पति, मैं लिखने जा रहा हूं ईडी को नामजद पत्र – सांसद मीणा

-जार प्रतिनिधिमण्डल के साथ उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा की खास मुलाकात उदयपुर, 27 फरवरी। उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने कड़े शब्दों में ऐलान किया है कि वे ईडी को नामजद पत्र लिखने जा रहे हैं कि अरावली में बसे आदिवासियों की जमीनों की खरीद-फरोख्त की गहनता से जांच करे। इसके पीछे सांसद का तर्क है कि आदिवासियों को बेवकूफ बनाकर भूमाफिया करोड़पति बन रहे हैं। हालांकि, वे यह भी मानते हैं कि आदिवासियों की जमीन को खरीदते समय आड़ किसी आदिवासी की ही ली जाती है, जो कहीं सुदूर क्षेत्र का होता है और डमी होता है। कुछ औने-पौने…
Read More
पुलिस गिरफ्त में भी मुस्कराता रहा पेपर लीक का मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण

पुलिस गिरफ्त में भी मुस्कराता रहा पेपर लीक का मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण

उदयपुर लाने के बाद हाथीपोल थाने की बैरक में ले जाकर पूछताछ जारी, अदालत में पेश कर मांगेंगे रिमांड उदयपुर। एक दिन पहले बेंगलुरु से गिरफ्तार सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को पुलिस शुक्रवार सुबह उदयपुर लेकर आई। चौकाने वाली बात यह थी कि पुलिस गिरफ्त में आने के बावजूद आरोपी सारण के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा रही थी। उदयपुर पुलिस की जिला स्पेशल टीम आरोपी सारण को शुक्रवार सुबह आठ बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद होते हुए उदयपुर लेकर आई थी। सारण को यहां हाथीपोल थाने की बंदी बैरक में रखा गया और उससे वहीं…
Read More
उदयपुर के गुलाबचंद कटारिया ने ली असम के राज्यपाल की शपथ

उदयपुर के गुलाबचंद कटारिया ने ली असम के राज्यपाल की शपथ

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता रहे उदयपुर के गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को असम के राज्यपाल बन गए। असम के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता ने उनको शपथ दिलवाई। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा, राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, राज्य विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा प्रदेश के कई नेता मौजूद थे। उदयपुर से भी कटारिया के निकटवर्ती तथा परिजनों ने भी शपथ ग्रहण समारेाह में भाग लिया। मंगलवार को ही कटारिया पत्नी अनिता के साथ उदयपुर से गोवाहाटी के लिए स्टेट विमान से रवाना…
Read More
उदयपुर के जूडो खिलाड़ी लक्ष्यराज राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में खेलेंगे

उदयपुर के जूडो खिलाड़ी लक्ष्यराज राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में खेलेंगे

उदयपुर, 17 फरवरी। उदयपुर के जूडो खिलाडी लक्ष्यराज सिंह चौहान का राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि लव कुश स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले लक्ष्यराज आगामी 17 से 21 फरवरी तक चैन्नई में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेेंगे। जूडो प्रशिक्षक डॉ. हिमांशु राजौरा व प्रशिक्षक जसवंत सिंह राणावत इस प्रतियोगिता के लिए लक्ष्यराज को नियमित रूप से अभ्यास करवा रहे हैं।
Read More
कृषक उपहार योजना 2021-22 की लॉटरी 20 को

कृषक उपहार योजना 2021-22 की लॉटरी 20 को

उदयपुर, 17 फरवरी। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू कृषक उपहार योजना 2021-22 के अंतर्गत उदयपुर खंड की कृषि उपज मंडी समितियों में 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक जारी एक ई-कृषक उपहार कूपनों की लॉटरी खंड स्तरीय गठित कमेटी द्वारा 20 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे डिजीटल माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति की मीटिंग आयोजित होगी। यह जानकारी कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक संजीव पंड्या ने दी।
Read More
error: Content is protected !!