प्रदेश में अवकाश के दिन भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय -आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुगमता व त्वरित रूप से हो सकेंगे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर, 3 मार्च। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों कि सुगमता को बढ़ाया है।
आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों (जयपुर छोडकर) में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय आगामी एक अप्रेल से हर शनिवार को आधे दिन (मध्यान्ह पूर्व ) सामान्य कार्य दिवेसों के समान खुले रहेंगे।
जयपुर जिले में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय वर्ष 2023-24 में आगामी एक अप्रेल से प्रत्येक शनिवार व रविवार को आधे दिवस (मध्यान्ह पूर्व ) में सामान्य कार्यदिवसों के समान खुले रहेंगे।
महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने बताया कि राजकीय अवकाशों में भी कार्यालय खुलने से सभी प्रकार के दस्तावेजों के पंजीयन आदि से संबंधित कार्य किए जायेंगे। राज्य बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गयी बजट घोषणा को धरातल पर लाकर आमजन को राहत प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 में संस्थागत सुदृदीकरण के उद्देश्य से घोषणा की थी कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सप्ताह के सातों दिन पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!