प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 71 लाख का डोडाचुरा जब्त, फरार तस्कर की तलाश के लिए टीम गठित
देवगढ़ थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 475 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया प्रतापगढ़ 20 अगस्त। राजस्थान में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देवगढ़ थाना और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में 475 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 71 लाख 27 हजार रुपये बताई जा रही है। इस ऑपरेशन में तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा लोडिंग टैम्पो भी जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह…
