पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल
पेंशन संबंधी शिकायतों का होगा प्राथमिकता के आधार पर समाधानपीएनबी केंद्रीकृत पेंशन प्रसंस्करण केंद्र डीओपीपीडब्ल्यू से समन्वय करके पेंशनभोगियों के कल्याण में परिवर्तनकारी सुधारों का नेतृत्व करेगा भारत सरकार के पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के सचिव श्री वी श्रीनिवास ने अमृतसर में दो दिवसीय बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री गौरी प्रसाद शर्मा, सीजीएम, जीबीडी पीएनबी, श्री एस एन माथुर, संयुक्त सचिव (डीओपीपीडब्ल्यू), श्री भूपाल नंदा, सीसीपी, सीपीएओ, और श्री परवीन गोयल, जीएम, पीएनबी ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सीपीपीसी और पेंशन डीलिंग शाखाओं के उत्तरी क्षेत्र के 50 से अधिक…
