राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि वि.वि., ग्वालियर में 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का शुभारंभ
देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में कृषि वैज्ञानिकों की महती जवाबदारी- तोमर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान से बहुत प्रगति की है, भारत आज अधिकांश खाद्य उत्पादों के मामले में पहले या दूसरे क्रम पर है। श्री तोमर ने कहा कि यहां तक पहुंचने में किसानों के परिश्रम, सरकार की किसान हितैषी नीतियों व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का योगदान है और कृषि उत्पादों की दृष्टि से हम सारी दुनिया में सीना तानकर खड़े हुए हैं।“अब जलवायु स्थितियां बदल रही है, इस चुनौती के मद्देनजर…
