मोदी सरकार ने सदैव जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य किया-अमित शाह
उदयपुर 30 जून। भारतीय जनता पार्टी का जनजाति विशिष्ट जन संवाद कार्यक्रम होटल होवार्ड जॉनसन में देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें उन्होंने उपस्थित जनजाति समाज के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विधायक प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहां की देश की आजादी में जनजाति समाज में अन्य समाज के समकक्ष भागीदारी की है जनजाति समाज ने देश की उन्नति में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया और सदैव त्याग तपस्या और बलिदान देकर मुखर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण मानगढ़ धाम है जहां पर जलियांवाला बाग से भी ज्यादा…
