रश्मिका मंदाना ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के संग तेलुगु-कोडवा परंपराओं के साथ लिए सात फेरे
उदयपुर, 26 फरवरी: झीलों की नगरी उदयपुर गुरुवार को फिल्मी जगत की एक भव्य शादी का साक्षी बनी, जब ‘पुष्पा’ फिल्म से देशभर में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। विवाह समारोह को बेहद निजी रखा गया, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और चुनिंदा करीबी मित्र शामिल हुए। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से संबंध रखती हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। ऐसे में विवाह में दोनों संस्कृतियों की परंपराओं का सुंदर समावेश देखने को मिला। सुबह तेलुगु विधि-विधान से गणपति पूजन, वरमाला और…
