Dungarpur

जिला स्तरीय कृषि मेला आयोजन 20 फरवरी को

जिला स्तरीय कृषि मेला आयोजन 20 फरवरी को

डंूगरपुर, 15 फरवरी। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्धन अभिकरण (एटीएमए) डूंगरपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, डंूगरपुर द्वारा 20 फरवरी सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, फलोज में जिला स्तरीय कृषि मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) जी.एस.कटारा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी (फसल एवं सब्जी) प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीको की जानकारी दी जाएगी। इस फसल एवं सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कृषक अपने फसल, सब्जियों एवं पोषक अनाज (सामली, कोदरा, कुरी, बटी, माल) आदि के सजीव नमूने लेकर भाग लेंगे। इस मेले के मुख्य आकर्षण कृषक वैज्ञानिक संवाद, प्रश्नोत्तरी, विभिन्न विभागों…
Read More
निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा दो दिवसीय जिले के दौरें पर रहेंगे।

निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा दो दिवसीय जिले के दौरें पर रहेंगे।

डंूगरपुर, 15 फरवरी/ शांति एवं अंहिसा निदेशालय राजस्थान जयपुर के निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा 15 व 16 फरवरी को दो दिवसीय जिले के दौरें पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा 15 फरवरी को रात्रि 8.00 बजे डंूगरपुर पहंुचेंगे व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस डंूगरपुर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 12.00 बजे अजमेर के लिये प्रस्थान करेंगे। उन्होंने निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा के दौरें के मद्देनजर तहसीलदार डंूगरपुर को जिले…
Read More
मुख्यमंत्री का डूंगरपुर दौरा, आज समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सद्भावना की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का डूंगरपुर दौरा, आज समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सद्भावना की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

डूंगरपुर/जयपुर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से आत्म शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से आमजन में सेवा भाव पैदा होता है। आमजन के बीच प्रेम, भाईचारे, सद्भावना का माहौल बनता है तथा सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है। श्री गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पुनाली में सर्व समाज भागवत कथा समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कथा के आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज समाज को सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे की बड़ी आवश्यकता है। सभी प्रदेशवासी प्रेम-भाईचारे से…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 फरवरी को

जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 फरवरी को

डंूगरपुर, 14 फरवरी/जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में 16 फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्रवीण कुमार मीणा ने बताया कि आमजन को सूचित किया जाता है कि जिला कलक्टर कार्यालय में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में उपस्थित होकर जनसुनवाई में अपनी परिवेदनाओं को व्यक्त कर सकतें है।
Read More
सांगानेरी प्रिंट से लेकर ट्राइबल आर्ट में दिख रहा है महिलाओं का हुनर

सांगानेरी प्रिंट से लेकर ट्राइबल आर्ट में दिख रहा है महिलाओं का हुनर

राज्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जिला स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन डूंगरपुर, 13 फरवरी/सांगानेरी प्रिंट से लेकर हर्बल प्रोडक्ट, सौलर चलित बेट्री, आचार, पापड़, बांस के उत्पाद, कृषि उर्वरक, हैंडबैग सहित रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी ऐसे ही कई उत्पादों के प्रदर्शन के साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। शहर के दशहरा मैदान में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार से शुरू हुए अमृता हाट में राज्य के विभिन्न जिलों से 80 स्वयं सहायता समूहों की 150 से अधिक महिलाओं के स्टॉल पर सिर्फ उत्पादों का ही बिक्री या प्रदर्शन नहीं हो…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड प्रकरणों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड प्रकरणों का निस्तारण

- राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक का सर्वाधिक प्रकरणों हुआ निस्तारण डूंगरपुर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में तथा भंवरलाल बुगालिया, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), डूंगरपुर की प्रेरणा व नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर द्वारा ’’राष्ट्रीय लोक अदालत का नारा, दोनो जीते, कोई न हारा‘‘ की संकल्पना के साथ आज दिनांक 11..02.2023 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला मुख्यालय, डूंगरपुर एवं समस्त अधीनस्थ तालुकाओं स्तर पर कुल 07 बैचों का गठन किया जाकर आयोजन किया गया। एडीआर…
Read More
जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री ने सीएम के यात्रा को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री ने सीएम के यात्रा को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

डूंगरपुर, 13 फरवरी/मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंगलवार को प्रस्तावित यात्रा के संबंध में जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने दोवड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने वहां से पुनाली सभा स्थल पहंुचे और पूरे पांडाल, मंच का जायजा लिया तथा सुरक्षा और प्रोटोकॉल सहित अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किये है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ सहित संबंधित विभागवार अधिकारी मौजूद रहे।
Read More
डूंगरपुर जिले में घर-घर पहुंचा बचत, राहत और बढ़त का संदेश

डूंगरपुर जिले में घर-घर पहुंचा बचत, राहत और बढ़त का संदेश

जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में बजट का लाइव प्रसारण हर वर्ग ने सराहा राज्य बजट डूंगरपुर, 10 फरवरी/मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य सरकार का बजट पेश किया। बचत, राहत और बढ़त के संदेश के साथ बजट को लेकर सुबह से ही आमजन में भारी उत्सुकता दिखी। डूंगरपुर जिले में बजट का आमजन के बीच लाइव प्रसारण किया गया। जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने इस संबंध मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक और सभी उपखंड अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत आज

राष्ट्रीय लोक अदालत आज

डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर श्री भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री कुलदीप सूत्रकार ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरण के तहत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित (अशमनीय के अलावा प्रकरण), भरण-पोषण से संबंधित प्रकरण, राजस्व विवाद, पैमाइश एवं डिवीजन ऑफ होल्डिंग सहित सिविल विवाद, सर्विस मैटर्स, उपभोक्ता विवाद, अन्य राजीनामा योग्य…
Read More
समावेशी विकास का डिजिटल एनसाइक्लोपीडिया है सूजस ऐप: एम.एल.खराड़ी

समावेशी विकास का डिजिटल एनसाइक्लोपीडिया है सूजस ऐप: एम.एल.खराड़ी

राजकीय महाविद्यालय व दिशा डिग्री कॉलेज में युवाओं से संवाद कार्यक्रम डूंगरपुर, 09 फरवरी/सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय डंूगरपुर के जनसम्पर्क अधिकारी विपुल कुमार शर्मा के निर्देश पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मोहन खराड़ी ने गुरूवार को श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय डंूगरपुर और दिशा डिग्री कॉलेज में युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विभागीय कार्यक्रमों व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के नवाचारो के बारे में विस्तार से चर्चा की। संवाद में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने सूजस ऐप को लेकर अपनी जिज्ञासाओं को रखा जिनका…
Read More
error: Content is protected !!