बाल विवाहों की रोकथाम संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान करने हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
डूंगरपुर, 10 अप्रैल/जिले में अक्षय-तृतीया (आखातीज), पीपल पूर्णिमा एवं अन्य सावों पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाहों की रोकथाम संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 10 अप्रैल से आगामी आदेश तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 02964-232262 है। नियंत्रण कक्ष के नंबर पर फोन करके जिले के कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या आम नागरिक बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिला कलक्टर ने नियंत्रण कक्ष में…
